Loading...
loading

142 द‍िन तक शन‍ि रहेंगे वक्री-जानें आपकी राश‍ि पर क्‍या होगा प्रभाव

  • Home
  • Blog
  • 142 द‍िन तक शन‍ि रहेंगे वक्री-जानें आपकी राश‍ि पर क्‍या होगा प्रभाव

142 द‍िन तक शन‍ि रहेंगे वक्री-जानें आपकी राश‍ि पर क्‍या होगा प्रभाव

जब कोई ग्रह अपनी मौजूदा चाल से उल्‍टी दिशा की ओर चलने लगता है तो उसे वक्री कहते हैं। 18 अप्रैल से शन‍ि वक्री हो गए हैं और उनकी यह चाल अगले 142 द‍िन तक रहेगी। इस बीच हर राश‍ि उनकी चाल से प्रभावित होगी। जानें आप पर क्‍या होगा असर…

shani grah to be vakri for next 142 days from 18 april 2018 onwards know the effect on your rashi zodiac sign

शन‍ि देव |तस्वीर साभार: Thinkstock

नई द‍िल्‍ली : अक्षय तृतीया साल का एक ऐसा द‍िन होता है जब बिना किसी शुभ मुहूर्त के कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस 18 अप्रैल को यह शुभ तिथ‍ि हुई और इसी के साथ ही शनि धनु राशि में वक्री हो गए। वक्री होने का अर्थ है कि कोई ग्रह अपनी मौजूदा चाल से उलटी दिशा में चलने लगता है। सभी ग्रह वक्री चाल चलना माने जाते हैं लेकिन शन‍ि की वक्री चाल खासतौर पर राश‍ियों के लिए समस्‍या लेकर आती है। इस साल शन‍ि की वक्री चाल 142 द‍िन तक अपना असर दिखाएगी।

बता दें कि शन‍ि का यह वक्र 06 सितम्बर 2018 तक रहेगा। इस तरह 18 अप्रैल से 6 सितंबर तक कुल 142 दिन शनि वक्री रहेंगे। वर्तमान में वृश्चिक, धनु और मकर पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव है। वृष और कन्या पे ढैया चल रही है। ऐसे इन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। शन‍ि का व्रकी होना जहां स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं लेकर आता है वहीं आसानी से बनने वाले कामों में भी अड़चनें लेकर आती हैं। इस समय जहां मौसम में बदलाव द‍िखता है वहीं पूरे माहौल में आपाधापी और तनाव महसूस होता है। देखा जाए तो मौजूदा स्‍थिति को ऐसा ही कहा जाता है।

Also Read : भारी आवाज, धार्मिक स्‍वभाव – जानें गुरु ग्रह से प्रभावित लोगों का व्‍यक्‍त‍ित्‍व

जानें शन‍ि के वक्री होने का क्‍या प्रभाव होता है – 

  • कारोबार में मंदी का समय रहेगा।
  • राजनीतिक दलों के बीच मतभेद बढ़ेंगे
  • मौसम बहुत परिवर्तनशील रहेगा।आंधी तूफ़ान आएगा
  • अशांति का माहौल रहेगा
  • शेयर बाजार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी

 

 

Also Read : पत्नी के पैर से जुड़े हैं पति के भविष्य के रहस्य, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

ज्‍योतिष के जानकार सुजीत जी महाराज से जानें शन‍ि के वक्री होने का आपकी राश‍ि पर प्रभाव –

  1. मेष- कठिन समय। संघर्ष करना होगा। शनि के मेष का नवम गोचर आपको परेशान करेगा।
  2. वृष- अष्टम गोचर स्वास्थ्य खराब करेगा। पारिवारिक तनाव देगा। संघर्ष के बाद सफलता देगा।
  3. मिथुन- सप्तम गोचर जीवन में सफलता दिलाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कठिनाई आएगी।
  4. कर्क- संघर्ष के बाद सफलता। स्वास्थ्य ख़राब करेगा। विवादों से बचने का प्रयास करें।
  5. सिंह- स्वास्थ्य में परेशानी। धन का आगमन। व्यय की अधिकता। जॉब में परेशानी। संतान से लाभ।
  6. कन्या- अशुभ प्रभाव रहेगा। आप ढैया से भी प्रभावित हैं। कोई बड़ी विपत्ति आ सकती है। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा।
  7. तुला- सफलता। शुभ समाचार की प्राप्ति। धन का आगमन। कोई नया व्यापार प्रारम्भ करेंगे।
  8. वृश्चिक- धन का आगमन। व्यापार में वृद्धि। व्यवसाय में धन का आगमन। शुभ ही शुभ रहेगा
  9. धनु- प्रथम भाव का गोचर संघर्ष देगा। परिश्रम के बाद सफलता। पारिवारिक जीवन में कठिनाई। मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा।
  10. मकर- समस्याओं का आगमन। बारहवां गोचर बहुत शुभ नहीं होता। विदेश यात्रा हो सकती है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।
  11. कुंभ- ग्यारहवां गोचर। बहुत शुभ। धन की प्राप्ति। हर तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। कोई अकस्मात धन मिल जायेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा
  12. मीन- दशवें गोचर के प्रभाव से कष्ट मिलेगा। व्यय बढ़ेगा। जॉब में परिवर्तन या स्थानांतरण संभव।

शन‍ि के वक्री होने का समय संयम के साथ काटें। शन‍ि का जाप करें और शन‍िवार को उन पर तेल चढ़ाकर उनकी आरती करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent