Loading...
loading

अप्रैल 2018 में सितारे बदल रहे हैं दशा

  • Home
  • Blog
  • अप्रैल 2018 में सितारे बदल रहे हैं दशा

अप्रैल 2018 में सितारे बदल रहे हैं दशा

April 2018 horoscope : जानें आपके लिए इस महीने में क्‍या खास लेकर आ रहे हैं सितारे और किन बातों को लेकर किस राश‍ि को रहना होगा सावधान –

april month 2018 rashifal horoscope bhavishyafal kis rashi ke liye kaisa rahega april ka mahina

नई द‍िल्‍ली : 2018 की पहली तिमाही मार्च के साथ पूरी हो चुकी है। और अब अप्रैल के साथ एक नए पड़ाव की ओर हम सभी बढ़ेंगे। अप्रैल 2018 में ग्रहों का गोचर इस प्रकार रहेगा – देव गुरु बृहस्पति तुला में हैं। राहु कर्क और केतु मकर में है। वहीं अप्रैल माह में शनि और मंगल धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। 14 के बाद सूर्य मेष में जाएंगे जबक‍ि अभी माह के प्रारम्भ में वह मीन राशि में हैं। शुक्र इस समय मेष राशि में हैं।

ऐसे में इनका प्रभाव अलग-अलग राश‍ियों पर क्‍या रहेगा, ये ज्‍योतिषाचार्य सुजीत महाराज की गणना के जर‍िए हम आपको बता रहे हैं। साथ ही ये भी जानें बदलते ग्रहों के साथ किस राश‍ि को नुकसान होगा और किसे लाभ। वैसे कई जातकों के लिए धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं तो कुछ को ग्रहों को शांत रखने के लिए गाय की सेवा भी करनी होगी।

अप्रैल का महीना आपके लिए कैसा रहेगा, जानें यहां – 

मेष
इस माह आप का मन ऊर्जा, उत्साह एवं उमंग से भरा होगा। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाएं। रिश्ते चलने के लिए विश्वास बहुत आवश्यक है,उसे कायम रखें। पीला रंग आपका शुभकारी रंग है। सुखद यात्रा का संयोग बनेगा। आपकी क्रिएटिविटी किसी बड़े समारोह में आपको पुरस्कृत भी कर सकती है। मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। मित्रों के सहयोग से कोई सरकारी कार्य संपन्न होगा। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें। 15 अप्रैल के बाद कोई सुदूर धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है।

Also Read : यदि घर में होती है पिता और संतान के बीच अनबन, तो हो सकते हैं ये वास्तुदोष

वृष
अनिश्चितता का दौर समाप्त हो चुका है। निर्णय लेने का समय आ गया है। असमंजस खत्म हुआ। कोई स्वराशि तुला राशि का ही जातक इस माह  आपकी सहायता करेगा। स्वच्छ सफ़ेद रंग धारण करें। प्रेम में विश्वास और सत्य का बहुत बड़ा हाथ होता है। झूठ बोलने से बचें। जॉब में कोई निर्णय लेने में असमंजस से परेशानी आ सकती है। इस माह के मध्य में 15 के बाद धन प्राप्ति का योग और सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुक्र धन और ऐश्वर्य प्रदान करेंगे।

मिथुन
शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थकता की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। यह माह  व्यय भरा है। कोई नया कार्य प्रारम्भ होगा। जीवन साथी को शारीरिक कष्ट रहेगा। हरा और नीला आपका शुभ रंग है। भाई से लाभ की प्राप्ति। बुध आपकी राशि का स्वामी ग्रह है। श्री गणेश जी को प्रत्येक बुधवार को दूर्वा अर्पित करें। शुक्र धन देगा। बृहस्पति शिक्षा तथा प्रतियोगिता में लाभ करायेगा। संतान के शिक्षा के निमित्त धन का व्यय होगा। स्किन सम्बंधित रोग से सावधान रहें। गाय को पालक खिलाएं।

Also Read : ये हैं मां दुर्गा के 32 नाम, बना देंगे सभी बिगड़े काम

कर्क
सुदूर यात्रा की योजना मित्रों के साथ बनाएंगे। ससुराल से लाभ की प्राप्ति। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। मीन या धनु राशि का जातक आपको लाभान्वित करेगा। पीला तथा सफेद रंग का संयुक्त प्रभाव आपके लिए शुभकारी है। गाय को पालक खिलाएं। धार्मिक क्रिया कलापों में वृद्धि होगी और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। राजनीति से संबद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। कोई बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान की शिक्षा हेतु धन का व्यय इस माह कुछ ज्यादा ही होगा। 15 अप्रैल के बाद किसी नए व्यापार की दिशा में प्रयास प्रारम्भ करेंगे।

सिंह
तकनीकी तथा प्रबंधकीय सेक्टर के छात्र नए अवसरों की प्राप्ति करेंगे। अपनी राह खुद बनायें। आलस्य का पूर्णतया परित्याग करें। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति तथा उच्च नेताओं से लाभ की प्राप्ति। पीला और नारंगी आपका शुभ रंग है। मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद प्राप्त करेंगे। सूर्य 14 के पहले थोड़ा परिश्रम करवायेंगे लेकिन 15 से लाभ की प्राप्ति बहुत तेजी से प्रारम्भ हो जायेगी। प्रत्येक रविवार को तीन बार श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। राजनीति तथा प्रशासन से जुड़े लोग लाभांवित होंगे।

Also Read : हनुमान जी पर क्‍यों चढ़ाते हैं सिंदूरी चोला, जानें क्‍या है इसकी व‍िध‍ि

कन्या
शिक्षा में उन्नति। यह समय कुछ नए लोगों से मिलने का है। सैर सपाटे का आनंद उठाएंगे। हरा रंग भाग्य उन्नतिकारक है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। किसी समारोह में पुरस्कृत  हो सकते हैं। राजनीतिज्ञों से लाभ की प्राप्ति। गाय को पालक खिलाएं। कई बार आपको निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति रहेगी। हरा रंग आपका शुभ रंग है। प्रत्येक बुधवार को श्रीविष्णुसहस्त्र नाम पुस्तक का पाठ करते रहें। इस समय ऑफिस में भी कुछ स्थितियां आपके प्रतिकूल चल रही हैं लेकिन आप उसपे अंततः विजय श्री प्राप्त का लेंगे।

तुला
रोज निर्णय मत बदलें। आपका इस माह का निर्णय आपके भविष्य की दिशा तय कर सकता है। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें। कन्या या मिथुन राशि का कोई जातक आपके पास किसी नए बिजनेस का प्रस्ताव लेके आएगा।हरा और नीला आपका शुभ रंग है। धन का आगमन। इस समय एक काम आप कर सकते हैं वो है अपने अच्छे संबंधों का सदुपयोग करना। इस समय यदि आप धन का निवेश रियल स्टेट में करना चाहते हैं तो आपके लिए शुभ समय है। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता से परिपूर्ण माह बीतेगा।

Also Read: नंदी कैसे बने श‍िव की सवारी, जानें ये पौराण‍िक कहानी

वृश्चिक
किसी पुराने मित्र की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। लाल रंग आपके लिये शुभकारी है। गाय को केला खिलाएं। बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त कर घर से बाहर निकलें। राजनीति में सफलता की प्राप्ति। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। कोई धनु या मीन राशि का व्यक्ति आपको व्यापार में लाभ पहुचाएगा। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा।

धनु
गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कोई अनचाही यात्रा भी हो सकती है। नया बिजनेस डील संभव। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जायेंगे। उदर विकार से शारीरिक पीड़ा का अनुभव। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। पीला रंग शुभ है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धन का व्यय होगा। इस महीने 14 के बाद अकस्मात कोई बड़ा लाभ आपको प्राप्त होगा। लेखन तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करते हुए किसी बड़े समारोह में पुरस्कृत हो सकते हैं।

मकर
लोहा, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा कंप्यूटर विशेषकर शुक्र तथा शनि से संबंधित व्यापार करने वाले जातक इस माह अति लाभान्वित होंगे। मिथुन या कन्या राशि का जातक आपको लाभ देगा। नीला रंग शुभ है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान की सफलता से आनन्दित रहेंगे। किसी अनचाही यात्रा को भी करना पड़ सकता है। वाणी पे संयम रखें और क्रोध से बचें।

Also Read: शिवजी के श्राप से कलयुग में भी जन्मे थे पांडव, ये थे उनके नाम

कुंभ
कोई पुराना मित्र मिलेगा। कार्य स्थल पे क्रोध मत करें। एकाएक क्रोध करना आपको परेशान कर सकता है और किसी अपने से मन मुटाव पैदा कर सकता है। हरा और नीला आपका शुभ रंग है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। धन का आगमन होगा। गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी के साथ सुदूर धार्मिक यात्रा पे जा सकते हैं। कोई वृष या तुला राशि का जातक आपको लाभान्वित करेगा।

मीन
आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आनंद की प्राप्ति करें। पीला और सफेद रंग का संयुक्त प्रभाव शुभ है। कर्क राशि के लोग आपके लिए हितकर हैं। छात्रों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। चिड़ियों को दाना पानी दें। धन का आगमन होगा। रक्त दान करने से मंगल ग्रह से होने वाली पीड़ा समाप्त होती है। यदि आप अपनी किसी योजना को इस महीने टालते हैं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent