Loading...
loading

क्‍या Janhvi Kapoor को मिलेगी मां श्रीदेवी जैसी सफलता

  • Home
  • Blog
  • क्‍या Janhvi Kapoor को मिलेगी मां श्रीदेवी जैसी सफलता

क्‍या Janhvi Kapoor को मिलेगी मां श्रीदेवी जैसी सफलता

Janhvi Kapoor career prediction : क्‍या जान्‍हवी कपूर अपनी एक्‍टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर पाएंगी या फिर आने वाले दिन उनके लिए संघर्ष से भरे रहेंगे। जानें क्‍या कहती है श्रीदेवी की बेटी की कुंडली

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

नई दिल्‍ली: प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री स्वर्गीय श्रीदेवी की पुत्री जान्‍हवी कपूर बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जान्‍हवी कपूर की फिल्‍म धड़क का ट्रेलर सबके सामने आ चुका है, जिसको लेकर उनकी काफी प्रशंसा की जा रही है। फिल्‍म के ट्रेलर में जान्‍हवी कपूर की एक्‍टिंग देख कर ऐसा लगता है कि वह आने वाले दिनों में बॉलीवुड पर राज करेंगी।

जान्‍हवी कपूर का आने वाला भविष्‍य उनके लिए क्‍या लेकर आया है, इसी बात पर हम चर्चा करेंगे। क्‍या जान्‍हवी कपूर अपनी एक्‍टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर पाएंगी या फिर आने वाले दिन उनके लिए संघर्ष से भरे रहेंगे।

आइये इस विषय पर जानेमाने ज्‍योतिष के जानकार सुजीत जी महाराज से जानते हैं जाह्नवी कपूर का आने वाला समय उनके लिये और उनकी आने वाली फिल्‍मों के लिए कैसा होगा।

मिलेगा अच्छा स्वास्थ्य और सफल जीवन
जान्‍हवी कपूर का जन्म वृश्चिक लग्न और मकर राशि में हुआ है। उनके तृतीय भाव में गुरु और चंद्रमा है, चतुर्थ में शुक्र और बुध, पंचम शनि और केतु और एकादश भाव में मंगल और राहु विद्यमान है। लग्नेश मंगल एकादश भाव में लग्न को मजबूत करते हुए इनको अच्छा स्वास्थ्य और सफल जीवन देगा।

कम उम्र में ही पॉपुलैरिटीजान्‍हवी कपूर की कुंडली ऐसी है क‍ि इनके धैर्य और आत्मबल में हमेशा वृद्धि रहेगी। गुरु और चंद्रमा बहुत मजबूत होकर एक साथ बैठे हैं। सूर्य और बुध का महा बुधादित्य राजयोग बन रहा है जो इनको बहुत पॉपुलैरिटी देगा। गुरु आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करेगा। शुक्र और सूर्य का चतुर्थ भाव में होने ने माता के सुख में कमी दी और माता श्रीदेवी जैसी महान अभिनेत्री बहुत अल्प आयु में सबको रुला के चली गईं।

मां के लिए है दिल में बेहद प्‍यार इनके चतुर्थ भाव में शुक्र माता के इनके प्रति असीम स्नेह और प्रेम को दिखाता है। और ऐसा श्रीदेवी की पोस्‍ट और बातों में हमने देखा भी है। अभिनय का कारक ग्रह शुक्र बहुत ही मजबूत स्थिति में होकर दशम भाव को देख रहा है। पंचम और नवम का संबंध भी जनता से होता है। नवमेश अर्थात भाग्येश चंद्रमा गुरु के साथ मिलकर इनके भाग्य में सदैव वृद्धि करेगा। ये मशहूर अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्धि पाएंगी।

निर्देशन के फील्ड में भी बना सकती हैं भविष्यशनि की तृतीय दृष्टि सप्तम भाव में शुक्र के घर में भी व्यापार के तौर पर शुक्र के ही फील्ड में अर्थात फ‍िल्म निर्देशन के फील्ड में भी भविष्य में इनको सफलता देगा। दशम का स्वामी सूर्य पिता का कारक ग्रह होकर इनको पिता बोनी कपूर का खूब सहयोग और आशीर्वाद दिलाएगा।

संघर्ष के बाद मिलेगी खूब सफलता वर्तमान में सितारे बता रहे हैं क‍ि जान्‍हवी कपूर को करियर में थोड़ा संघर्ष करना होगा। जान्‍हवी कपूर को हालांकि सफलता खूब मिलेगी। वर्तमान में शनि का धनु में गोचर इनकी फिल्में हिट और सुपर हिट कराएगा। गुरु का तुला में होना भी वर्तमान समय की शुभता में वृद्धि करेगा।

पंचम भाव का शनि एकादश भाव को मजबूत करके लाभ वृद्धि कर रहा है। पंचम शनि फ‍िल्म एजुकेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। सप्तम भाव पे गुरु की दृष्टि भी शुभ है क्योंकि शुक्र के घर में शनि पहले से इस घर को देख रहा है। ये दशा इनको एक महान और गंभीर कलाकार बनाएगी।

कुल मिलाकर देखा जाए तो जान्‍हवी कपूर का फिल्मी करियर बहुत शानदार रहेगा और ये अभ‍िनय के क्षेत्र में विश्व स्तर की अभिनेत्री के तौर पर प्रसिद्ध होंगी। साथ वह एक प्रसिद्ध निर्देशक भी बन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent