Sanju Movie Release Ranbir Kapoor Career Prediction: क्या ‘संजू’ से बढ़ेगा रणबीर कपूर का फिल्मी ग्राफ
Sanju Movie Release Ranbir Kapoor Career Prediction: संजय दत्त की बायोपिक Sanju को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वैसे रणबीर कपूर के करियर के लिए इस फिल्म का सुपरहिट होना जरूरी है और इसके आसार भी लग रहे हैं। तो क्या इसके बाद रणबीर कपूर को उनका खोया स्टारडम मिल जाएगा। जानें क्या कहते हैं उनके सितारे –

नई दिल्ली: संजय दत्त की बायोपिक संजू (Sanju) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की लंबी लाइन लगी हुई है। राजकुमार हिरानी का निर्देशन, संजय दत्त की लाइफ और रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग से लग रहा है कि फिल्म सुपरहिट रहेगी। यह फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में से मानी जा रही थी।
और उम्मीद के अनुसार ऐसा हुआ भी। धमाकेदार ओपनिंग के साथ रिलीज हुई फिल्म संजू के शुरुआती रिस्पॉन्स को देखकर लग रहा है कि ये ब्लॉकबस्टर होगी। बता दें कि संजू में परेश रावल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, जिम सर्भ और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म संजू रणबीर कपूर को लोकप्रियता के पायदान पर पहुंचा कर उन्हें अभिनय की दुनिया का बेताज बादशाह बनाएगी या नहीं। आइये इस विषय पर जाने-माने ज्योतिष के जानकार सुजीत जी महाराज से जानते हैं रणबीर कपूर का आने वाला फिल्मी करियर कैसा रहेगा।
Also read: Sanju Movie Release Ticket price showtime online booking : संजू के शो की कहां मिलेगी सस्ती टिकट
फिल्मी दुनिया में सफलता चूमेगी कदम
रणबीर कपूर का जन्म वृश्चिक लग्न और मकर राशि में हुआ है। लग्न में मंगल, अष्टम में राहु, द्वितीय में केतु, चार ग्रह एक साथ शनि, शुक्र, सूर्य व बुध एकादश भाव में और गुरु द्वादश भाव में बैठा है। लग्नेश मंगल स्वग्रही होकर केंद्र में बैठा हुआ है। इसकी चतुर्थ दृष्टि चतुर्थ घर में और सप्तम दृष्टि शुक्र के घर में है। शुक्र कन्या राशि का होकर एकादश भाव में बैठा है। सूर्य की स्थिति बहुत मजबूत है। शुक्र पंचम भाव को देख रहा है। शुक्र के साथ सूर्य, बुध और शनि है। कर्मेश सूर्य लाभ भाव मे लाभ दे रहा है। शुक्र इनको फिल्मी दुनिया में बहुत बड़ी सफलता देगा।
Also read: संजय दत्त के जीवन में क्यों आते हैं इतने उतार चढ़ाव, जानें कैसा होगा आगे का भविष्य
सूर्य देगा लोकप्रियता
सूर्य लोकप्रियता देगा। शुक्र फिल्म का कारक ग्रह है। गुरु की नवम दृष्टि अष्टम भाव में और मजबूत लग्न इनको दीर्घायु बनाएगा। इनकी फिल्में हिट होंगी। भविष्य में सूर्य और शुक्र इनको फ़िल्म निर्देशन में भी खूब सफल करेंगे। बुध वाणी और संवाद का कारक ग्रह है। इनका संवाद बहुत सुंदर और शुक्र की शानदार स्थिति इनको एक शानदार एक्टर साबित करेगी।
फ़िल्म संजू होगी सुपरहिट
अभी शनि का वर्तमान धनु में गोचर इनकी फ़िल्म संजू को सुपरहिट करेगा। गुरु का तुला में गोचर भी शुभ है। राहु धन प्राप्ति कराएगा। शुक्र का गोचर इस फ़िल्म को सुपरहिट करेगा। सूर्य का गोचर तो एक माह का होता है। वह भी वर्तमान में लोकप्रियता को लगातार बढ़ाएगा।


