Loading...
loading

शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे नंदी पूजा

  • Home
  • Blog
  • शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे नंदी पूजा

शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे नंदी पूजा

शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे नंदी पूजा, जानें क्‍या है इसमें खास

आध्यात्म/ज्योतिष

 टाइम्स नाउ डिजिटल
what is nandi puja that deepika padukone and ranveer singh supposed to perform before their wedding

जानें क्‍या होती है नंदी पूजा

नई द‍िल्‍ली : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खूब चर्चा है। इसी बीच खबर आई है कि दोनों सात जन्‍म के बंधन में बंधने से पहले खास नंदी पूजा करेंगे। बता दें क‍ि नंदी बैल को भगवान श‍िव की सवारी कहा जाता है और ये भी मान्‍यता है क‍ि नंदी को मन की बात बता देने से भक्‍तों का संदेश बहुत जल्‍दी भोलेनाथ तक पहुंचता है।

भगवान शिव अपने सर्वत्र विद्यमान भक्तों के प्रत्येक मनोकामना को पूर्ण करने वाले हैं। उनका एक परिवार है जिसे शिव परिवार कहते हैं और इसमें नंदी की बहुत अहम भूमिका है। नंदी भगवान शिव तक अपनी मनोकामना पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। यही कारण है कि भक्त नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं उच्चारित करते हैं ताक‍ि ये भगवान शिव तक पहुंच जाएं।

साथ ही नंदी समृद्धि का प्रतीक है। उनकी पूजा से साहस और आत्मबल के साथ साथ श‍िव जी का आशीर्वाद भी मिलता है। ज्‍योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज से यहां जानें नंदी पूजा के लाभ : 

  1. शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होती है।
  2. विवाह में मंगल दोष को दूर करता है। एक बात स्पष्ट कर दें यदि वर और कन्या में एक मांगलिक है और दूसरा नहीं है तो भी विवाह के पूर्व दोनों की नंदी पूजा करवाई जाती है।
  3. दांपत्य जीवन की सफलता हेतु यह पूजा आवश्यक मानी जाती है।
  4. यदि आप मुकदमों से परेशान हैं तो यह पूजा आपको उससे मुक्ति दिलाएगी।
  5. रोगों से मुक्ति के लिए ये पूजा बहुत सहायक है। भगवान शिव मंदिर में महामृत्युंजय पूजा के साथ-साथ नंदी पूजा भी करनी चाहिए।
  6. मंगल दोष निवारण हेतु नंदी पूजा बहुत लाभकारी है।

क्‍या है नंदी पूजा की व‍िध‍ि
दुग्ध और गंगा जल से नंदी को स्नान कराएं। अक्षत के साथ गुड़ मिलाएं और अर्पित करें। पूजा में फल और फूल भी नंदी देव को चढ़ाए जाते हैं। नंदी स्तुति करें। रुद्राष्टक करने के बाद फिर चंदन से उनके मस्तक का लेपन करें। जो लोग किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु पूजन कर रहे हैं वो अपने मन की आकांक्षा नंदी जी के कान में कहकर उनके चरणों में मस्तक को रखकर सम्पूर्ण समर्पण का भाव रखें। ऐसा करने से उनकी मनोकामना निश्चित तौर पर पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent