Loading...
loading

Month: June 2019

साप्ताहिक राशिफल 30जून से 06 जुलाई तक 2019

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार  मेष तथा वृश्चिक राशि के जातकों को रियल स्टेट में इन्वेस्ट करना चाहिए।वृष तथा मिथुन के लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।तुला तथा कुम्भ के लोग सफल रहेंगे।मकर के लोग उन्नति करेंगे यद्यपि वह शनि की साढ़े साती से प्रभावित है।मकर तथा धनु राशि के लोग वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल–
1मेष- व्यापार में लाभ हो सकता है।आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे।किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय हो सकता है।यात्रा की योजना बनेगी।विवादों से बचने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन  में तनाव आ सकता है।  आई टी और मीडिया फील्ड के  लोग सफल रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।हेल्थ से परेशानी हो सकती है।लाल रंग शुभ है। श्री हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
 2वृष- धन का आगमन हो सकता है।आई टी और मीडिया के जातक प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे ।व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है।हरा रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट संभव है।
3मिथुन- किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें।  धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य  पूर्ण होगा।मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
4कर्क- व्यवसायी सफल रहेंगे।व्यस्त रहेंगे।आई टी और बैंकिंग  के लोगों का आज का दिन सफल  रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।दिल की बात जुबां पे लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।सफेद रंग शुभ है।
5सिंह–  शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।बैंकिंग और आई टी  फील्ड  के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं  सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे।  दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लाल  रंग शुभ है।बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
6कन्या- शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। जाँब में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और आईटी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मीडिया और आई टी फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे।  लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त  उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।नारंगी तथा हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी।गाय को केला  खिलाएं।
7तुला-कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।आई टी और मीडिया फील्ड में  कार्य करने वाले युवा अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे।लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन  सुखद रहेगा।स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। हरा तथा नीला  रंग समृद्धि कारक है।
8वृश्चिक -छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में  सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।प्रशासन तथा राजनीति  से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे।परिवार  संग घूमने और बाहर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे।लव लाइफ सुखद रहेगा।दाम्पत्य जीवन आनन्द मय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। पीला  रंग प्रगतिकारक है।
9धनु-   धन का आगमन होगा।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।बी टेक और एम बी ए फील्ड के छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातक  अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे।प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी।विष्णु जी का ध्यान करते रहें। 10मकर –कार्यों में सफलता मिलेगी। आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद  पूर्ण होंगे।क्रोध से बचने का समय है।जॉब के लोगों को  आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। दाम्पत्य  जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला तथा सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
11कुंभ – धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी।आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे।छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे।जीवन साथी का आपके प्रत्येक कार्यों में सहयोग आपके दाम्पत्य जीवन को आनंद देंगी।नीला और हरा  आपका शुभ रंग है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
12मीन  – राजनीतिज्ञों के लिए यह वीक बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और बैंकिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे।प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।अपने लव पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।नारंगी रंग शुभ है।
सुजीत जी महाराज

शुक्र के मिथुन राशि में गोचर का प्रभाव 

 

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार शुक्र का मिथुन राशि में गोचर प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा।29 जून को शुक्र का मिथुन राशि मे प्रवेश होगा तथा 23 जुलाई तक वह इस राशि में  गोचर करेगा।शुक्र प्रेम ,वैभव तथा प्रसिद्धि प्रदान करने वाला ग्रह है।पत्रकारिता, लेखन तथा फ़िल्म में सफलता के लिए शुक्र का मजबूत  रहना बहुत आवश्यक है।तुला तथा वृष का स्वामीग्रह शुक्र है।मिथुन का स्वामी बुध है जो कि शुक्र का मित्रग्रह है।
शुक्र के मिथुन में गोचर का प्रत्येक राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव-
1मेष-आर्थिक प्रगति होगी।प्रेम में सफलता मिलेगी।भूमि या भवन में धन का निवेश हो सकता है।
2वृष-वैभव में वृद्धि होगी।स्थान परिवर्तन हो सकता है।यात्राएं होंगी।संतान की सफलता से खुश रहेंगे।
3मिथुन-वाणी से लाभ होगा।धन का आगमन होगा।धार्मिक यात्राएं होंगी।व्यवसाय में उन्नति होगी।
4कर्क-धार्मिक क्रियाओं में रुचि रहेगी।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।धन का निवेश भूमि या मकान में कर सकते हैं।
5सिंह-कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।संतान को सफलता की प्राप्ति होगी।नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
6कन्या-धन का आगमन होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।स्किन की समस्या आ सकती है।
7तुला-धन का आगमन लेकिन उसी अनुपात में व्यय भी होगा।ससुराल से लाभ मिल सकता है।
8वृश्चिक-भूमि या मकान में धन का निवेश होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।उदर विकार से दैहिक कष्ट हो सकता है।
9धनु-धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी।राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा।
10मकर-व्यवसाय में उतार चढ़ाव के बावजूद प्रगति के मार्ग बनेंगे।छात्रों को सफलता मिलेगी।धन का आगमन होगा।
11कुंभ-धन का व्यय होगा।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।संतान की उन्नति से खुश रहेंगे।
12मीन-धन का आगमन होगा।छात्रों को लाभ मिलेगा।जमीन या वाहन का लाभ हो सकता है।
सुजीत जी महाराज

सलमान खान का वर्तमान फिल्मी सफर ज्योतिष की नजर में जाने सुजीत जी महाराज से

salman khan ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार संजय सलमान खान की कुंडली मेष लग्न तथा कुम्भ राशि की है।द्वितीय भाव में राहु, तृतीय में गुरु,अष्टम में बुध व केतु,नवम में सूर्य,दशम शुक्र व मंगल तथा एकादश भाव में शनि तथा चंद्रमा स्थित है।लग्नेश मंगल मजबूत स्थिति में दशम भाव में है।सप्तमेश शुक्र शनि के घर में मंगल के साथ है इसीलिए विवाह में विलंब करवा रहा है।बुध इनको शानदार संवाद शैली का स्वामी बन रहा है।शनि का चंद्रमा के साथ होना कई बार विवाद तथा छठे भाव का स्वामी बुध आठवें केतु के साथ कोर्ट कचहरी के चक्कर लगवाता है व तमाम कानूनी रूप से परेशान करता है।मंगल ओर शानदार शुक्र ने फिल्मस्टार बनाया।शुक्र फ़िल्म का कारक ग्रह है।सप्तम भाव का स्वामी शुक्र है।शुक्र इस भाव में जातक को सुंदर तथा डांसर व अभिनय का बादशाह बनाता है और यह शुक्र कर्म भाव में शनि के घर में और मजबूत होकर इनको बहुत महान कलाकार बनाता है।कुंभ राशि के जातक वैसे भी बहुत सुंदर तथा उम्दा कलाकार होते हैं।इनके व्यक्तित्व में एक सुंदर आकर्षण होता है।नवम भाव में सूर्य सप्तम दृष्टि से तृतीय भाव को जहां गुरु बैठा है देख रहा है इसीलिए इनको जीवन में भाई बहन तथा परिवार का खूब सपोर्ट मिला।सूर्य ने पिता का आशीर्वाद दिलाया तथा पिता से लाभ भी करवाया।दशम भाव से पिता के बारे में विचार करते हैं।दशम सूर्य का गुरु की राशि में होना इनको पिता द्वारा प्रदत्त फ़िल्म में सहयोग भी दिखा रहा है।राहु  जेल यात्रा करवाता है।शुक्र ,गुरु तथा सूर्य ने हमेशा इनको संकटों से बचाया है।

वर्तमान में शनि इनकी आने वाली फिल्म को खूब सफलता दिलाएगी।शनि का धनु में गोचर भाग्य भाव में जा रहा है।इनका विवाह भी15 मार्च 2020 तक हो जाना चाहिए।सप्तमेश शुक्र इनको योग्य तथा सुंदर पत्नी का वरदान दे रहा है।शुक्र की अच्छी स्थिति विवाह के बाद इनको शानदार सफलता देगी।अभिनय के अलावा फिल्म व्यवसाय में सलमान एक बहुत अच्छे निर्माता के रूप में आएंगे।
वर्तमान में इनकी रिलीज़ होने वाली फिल्म भारत बहुत ही सुपर हिट होगी।इस समय मंगल भी इनके अनुकूल हैं।सूर्य यश में वृद्धि कर रहे हैं।वर्तमान शुक्र का गोचर इनके अनुकूल है।गुरु भी वृश्चिक में सफलता देंगे।सूर्य का गोचर इनको यश देगा।इनको वर्तमान में शनि का भाग्य भाव में गोचर गगनचुंबी सफलता दिलाएगा।इनकी फ़िल्म सुपर सुपर हिट होगी।
सुजीत जी महाराज

शाहरुख खान की जन्मकुंडली का रहस्य जाने सुजीत जी महाराज से

shahrukh-khan
Actor Shah Rukh Khan

फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार शाहरुख़ खान ने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया।वह दिन प्रतिदिन मशहूर होते गए।अब वह न केवल भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में एक बड़े कलाकार के रूप में स्थापित हो चुके हैं।ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार उनका समय अभी बहुत अच्छा नहीं है।उनका जन्म सिंह लग्न तथा मकर राशि में हुआ है।तृतीय भाव में सूर्य ,चतुर्थ में बुध,केतु तथा मंगल,पंचम शनि,छठें चंद्रमा,सप्तम भाव में शनि तथा एकादश  में गुरु स्थित है।लग्नेश तथा भाग्येश बहुत मजबूत स्थिति में बहुत ही कम अवस्था में इनको फिल्मों में कामयाबी देना प्रारम्भ कर दिया।भाग्येश मंगल चतुर्थ भाव में तथा पंचम भाव का शुक्र इनको टीवी कलाकार से फिल्मों तक के सफर में एक से एक कामयाबी दिया।शुक्र की सप्तम दृष्टि एकादश भाव में इनको फिल्मों से खूब संपत्ति की प्राप्ति करवाया।राहु की महादशा ने 1992 तक संघर्ष दिया।2008 से 2027 तक शनि की महादशा है।
वर्तमान में शनि का धनु में गोचर करना इनके लिए बहुत बेहतर नहीं है।राहु जबसे कर्क में गोचर कर रहा है तबसे इनका समय अच्छा नही है।अभी ज़ीरो फ़िल्म के फ्लॉप होने के पीछे सूर्य तथा शनि का एक साथ धनु में गोचर है।मूल कुंडली में शुक्र बहुत मजबूत है।शुक्र पंचम भाव में गुरु के घर में धनु राशि में है।नवमेश मंगल स्वग्रही वृश्चिक में बुध तथा केतु के साथ है।यह जनता का भाव है।लोकप्रियता का स्थान है।यही ग्रहों की स्थिति ने इनको लोकप्रिय बनाया।मार्च 2019 के बाद फिर शाहरुख का समय बेहतर होगा।15 अक्टूबर 2019 के बाद यह कोई हिट फिल्म देंगे।अभी इनका समय बहुत अच्छा नहीं है।एक बात अवश्य ध्यातव्य है कि इनको स्वास्थ्य के प्रति इस वर्ष बहुत सचेत रहना होगा।सफलताओं की पुनरावृत्ति फिर नवम्बर 2019 के बाद शुरू हो जाएगी।

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent