ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार शुक्र का मिथुन राशि में गोचर प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा।29 जून को शुक्र का मिथुन राशि मे प्रवेश होगा तथा 23 जुलाई तक वह इस राशि में गोचर करेगा।शुक्र प्रेम ,वैभव तथा प्रसिद्धि प्रदान करने वाला ग्रह है।पत्रकारिता, लेखन तथा फ़िल्म में सफलता के लिए शुक्र का मजबूत रहना बहुत आवश्यक है।तुला तथा वृष का स्वामीग्रह शुक्र है।मिथुन का स्वामी बुध है जो कि शुक्र का मित्रग्रह है।
शुक्र के मिथुन में गोचर का प्रत्येक राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव-
1मेष-आर्थिक प्रगति होगी।प्रेम में सफलता मिलेगी।भूमि या भवन में धन का निवेश हो सकता है।
2वृष-वैभव में वृद्धि होगी।स्थान परिवर्तन हो सकता है।यात्राएं होंगी।संतान की सफलता से खुश रहेंगे।
3मिथुन-वाणी से लाभ होगा।धन का आगमन होगा।धार्मिक यात्राएं होंगी।व्यवसाय में उन्नति होगी।
4कर्क-धार्मिक क्रियाओं में रुचि रहेगी।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।धन का निवेश भूमि या मकान में कर सकते हैं।
5सिंह-कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।संतान को सफलता की प्राप्ति होगी।नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
6कन्या-धन का आगमन होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।स्किन की समस्या आ सकती है।
7तुला-धन का आगमन लेकिन उसी अनुपात में व्यय भी होगा।ससुराल से लाभ मिल सकता है।
8वृश्चिक-भूमि या मकान में धन का निवेश होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।उदर विकार से दैहिक कष्ट हो सकता है।
9धनु-धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी।राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा।
10मकर-व्यवसाय में उतार चढ़ाव के बावजूद प्रगति के मार्ग बनेंगे।छात्रों को सफलता मिलेगी।धन का आगमन होगा।
11कुंभ-धन का व्यय होगा।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।संतान की उन्नति से खुश रहेंगे।
12मीन-धन का आगमन होगा।छात्रों को लाभ मिलेगा।जमीन या वाहन का लाभ हो सकता है।
सुजीत जी महाराज


