Loading...
loading

Month: July 2019

अंक ज्योतिष की नजर में दाम्पत्य जीवन द्वारा सुजीत जी महाराज

अंक ज्योतिष की नजर में दाम्पत्य जीवन-ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार सफल दाम्पत्य जीवन के पीछे अंकों का ही खेल होता है।प्रेम विवाह की सफलता के पीछे भी अंकों का ही हिसाब किताब है।जो विवाह माता पिता या परिवार के लोग तय करते हैं उसमें प्रायः कुंडली मिलान की जाती है।कुंडली मिलान के अलावा दोनों के जन्मकुंडली के सप्तम , पंचम और लग्न का भी गहराई से अध्ययन आवश्यक है।अंक ज्योतिष से भी मित्र ग्रहों के सम्मिलन का सुख है या नहीं इस पर विचार जरूरी है
।अंक ज्योतिष से इस बिंदु पर विचार करते हैं कि आपके जीवन साथी का मूलांक तथा भाग्यांक आपके मूलांक तथा भाग्यांक का मित्र है कि नहीं।जन्मतिथि के अंकों  का योगफल मूलांक कहलाता है।किसी व्यक्ति का भाग्यांक निकलने के लिये जन्म तिथि,समय तथा जन्मवर्ष को जोड़ते हैं।उदाहरण के लिए किसी जातक का जन्मतिथि 10:09:1972 है।इस जातक का मूलांक 01 होगा।अब भाग्यांक निकालने के लिए पूरे को जोड़ेंगे।योग 38 आएगा।फिर जोड़ेंगे 11 पुनः फिर तो अंततः 2 आएगा।अब इस जातक का मूलांक 1 सूर्य का अंक है।इसका भाग्यांक 2 चंद्रमा का अंक है।अब यदि इस जातक का जीवन साथी 8 मूलांक या भाग्यांक का होगा तो दाम्पत्य जीवन बहुत ही खराब होगा।1 सूर्य तथा 8 शनि का अंक है।सूर्य तथा शनि आपस में शत्रुता रखते हैं।अतः 1 मूलांक के व्यक्ति को1,2 या 3 मूलांक या भाग्यांक के व्यक्ति से विवाह करना चाहिए।
एक मेरा शोध और भी है कि यदि जीवन साथी में दोनों के अंक में 1 से 09 तक के सभी अंक किसी न किसी रूप में आ जाते हैं तो ऐसे जातक विवाह के बाद खूब प्रगति करते हैं।
क्या करें यदि दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण हो-
यदि आपका दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण है तो सबसे पहले अपने अपने मूलांक के स्वामीग्रह के बीज मंत्र का जप कीजिये या निश्चित संख्या में जप कराइए।यदि जन्मांक व भाग्यांक दोनों शत्रु ग्रह हैं तो एक के जन्मांक व भाग्यांक के अनुसार दूसरे के नाम में परिवर्तन कर वही जन्मांक या भाग्यांक लाइए।इसके लिए लोग नाम में परिवर्तन भी करते हैं।नाम में कुछ स्पेलिंग के परिवर्तन से भी यह कार्य बन जाएगा।पति पत्नी अपने अपने भाग्यांक के स्वामीग्रह के इष्ट की नियमित पूजा करें।ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखमय तथा आनंदमय रहेगा।
सुजीत जी महाराज

मासिक  राशिफल जुलाई 2019-

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार इ  मकर राशि के जातकों को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा।मेष राशि के जातक अपने पुराने पड़े कार्यों को निपटाएंगे।वृष के लोग हेल्थ के प्रति सावधान रहें।मिथुन तथा कर्क के जातक भी लाभ में रहेंगे।मकर शनि की साढ़े साती में है।कुम्भ के जातक राजनीति में सफल रहेंगे।मीन राशि वाले प्रसन्न रहेंगे।आइए अब प्रत्येक राशि का विस्तृत राशिफल जानते हैं–
1-मेष- आपके लिए अपनी बनाई गई पुरानी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए है।किसी सूर्य प्रधान सिंह राशि के व्यक्ति से नयी बिज़नेस डील की उम्मीद कीजिये।भाई  की सहायता से कोई लंबित कार्य बनेगा।व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है।लाल और स्वच्छ सफेद रंग धारण करें।सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे ।गो माता को केला खिलाएं।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
2-वृष-छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।फिल्म फील्ड से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे।किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है।सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।किसी मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य जो क़ि बहुत दिनों से लंबित था,उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी।अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।शनि की वस्तुएं तिल, तेल इत्यादि का दान करें।
3-मिथुन-धन के आगमन से मन कुछ प्रसन्न रहेगा।यात्रा हो सकती है।किसी तुला या कुम्भ राशि के  जातक के साथ आपका नया परिचय भविष्य में काफी लाभप्रद हो सकता है।लव लाइफ अच्छी रहेगी।सफेद और हरा आपका प्रिय शुभ रंग है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें।संतान को सफलता की प्राप्ति होगी।स्किन प्राब्लम हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।बुध का पदार्थ है पालक जिसको गो माता को खिलाने से भाग्य में वृद्धि होगी। श्री हनुमानचालीसा  का पाठ भी करें।
4-कर्क – धार्मिक कार्यों में व्यस्तता  रहेगी।आप आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।ससुराल के किसी सदस्य के आगमन से मन हर्षित रहेगा।सिंह और धनु राशि का कोई जातक आपके कार्य में आपकी मदद करेगा।धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा।बी पी और मधुमेह से समस्या आ सकती है।आत्मबल में वृद्धि और वाणी का प्रभाव आपके बिगड़े कार्य भी बनाएगा।श्री हनुमान जी की उपासना करें।बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
5-सिंह-राजनीति में  सफलता का एक नया मार्ग बनेगा।  आप नयी उमंग व तरंग के साथ अपने कर्म पथ पे चलेंगे।कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी।आपको अपने मृदुल व्यवहार का लाभ मिलेगा।लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है।नारंगी रंग शुभ है।व्यवसाय में आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं।मंगलवार को गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।   

 6कन्या- व्यस्तताएं आपको परेशान करेंगी।आर्थिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।शिक्षा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।गृह पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है।हरा और आसमानी रंग आपका शुभ रंग है।समाज में आपकी रचनात्मक गतिविधि आपके व्यक्तित्व को एक नया आयाम देगी।।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।त्वचा विकार से परेशान हो सकती है।धन का व्यय होगा। श्री विष्णु जी की उपासना करें।
7-तुला-प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। रुके कार्यों को पूर्ण करने का है।
अपने आत्मबल को बनाये रखें।जॉब में प्रोन्नति होगी।व्यवसाय में लाभ होगा।आपका शुभ रंग है  नीला। फ़िल्म तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।श्री सुन्दरकाण्ड  का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न और वस्त्र का दान करें।स्वास्थ्य सुख ठीक रहेगा।शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।
8-वृश्चिक- कोर्ट कचहरी के मामलों में  विजय प्राप्त होगा।व्यवसाय में सफलता मिलेगी।शिक्षा की दिशा में  छात्रों की मन चाही मुरादें पूरी होने वाली है।कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो  अपने परिपूर्णता की तरफ है।किसी कर्क राशि के जातक से कोई नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है।आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु  परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा ।पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का रविवार को तीन बार पाठ करें।
9-धनु-इस राशि का स्वामी गुरु है जो इस समय वृश्चिक में गोचर कर रहा है।शनि की इस राशि में  गोचर का विशेष प्रभाव राजनीति और  न्यायिक फील्ड के जातकों को सफलता प्रदान करेगी। आप एक आशावादी  व्यक्ति हैं।छात्र अपनी प्रतिभा को  एक नयी दिशा देंगे।।आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें।नीला और आसमानी रंग आपका शुभ रंग है।धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा।दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।हेल्थ में प्राब्लम रहेगी।बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
10-मकर-किसी अपने रिश्तेदार से ही तनाव हो सकता है।आपके लिए बेहतर है क़ि एक समय में एक ही मिशन पे कार्य करें क्योंकि शनि की साढ़े साती आपको प्रभावित कर रही है।इस सप्ताह किसी बड़े संत के आशीर्वाद का लाभ मिलेगा।लोहे के व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में तनाव रहेगा।श्री कृष्ण उपासना करें।स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं आपको परेशान करेंगी।नीला और सफेद आपका प्रिय शुभ रंग है। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।श्री बजरंगबाण का पाठ करें।
11-कुंभ-कूटनीतिक सफलता मिलेगी।राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों को इस सप्ताह सुअवसर प्राप्त होगा। किसी विद्वान संत से मिल सकते हैं छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा।दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा।लव लाइफ में विवाह की तिथि तय हो सकती है। हरा और नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना प्रतिदिन करते रहें। श्री कृष्ण मंदिर में गीता का पाठ करें। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।तिल का शनिवार को दान करें।
12-मीन- धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी।व्यवसाय में  आपके पास सिंह या वृश्चिक राशि का जातक एक नया बिज़नेस प्रस्ताव ला सकता है, जिसको आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। पिता तथा गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें क्योंकि इससे सूर्य व गुरु  का प्रभाव मजबूत होता है।राजनीति में सफल रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी।श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।पीला रंग शुभ है।संतान की  सफलता से मन हर्षित रहेगा।हेल्थ अच्छी रहेगी।मंगलवार तथा शनिवार को श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।
सुजीत जी महाराज

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent