सुजीत जी महाराज
नीतीश कुमार की कुंडली मिथुन लग्न व वृश्चिक राशि की है। लग्नेश बुध, सूर्य,गुरु व राहु के साथ नवम भाव में स्थित है।शुक्र व मंगल दशम में तथा शनि चतुर्थ भाव में है।केतु तीसरे घर में सिंह राशि में स्थित है।
लग्नेश बुध भाग्य भाव में शनि के घर में है।चतुर्थ भाव का स्वामी बुध है।उच्च का शुक्र मंगल के साथ स्थित है।नवम व नवमेश बहुत ही स्ट्रांग कंडीशन में है।जनता का भाव नवम होता है। नवम में शनि के घर में सूर्य बुध के साथ गुरु इनको जनता के मध्य बहुत लोकप्रिय बना रहा है।दशम का स्वामी गुरु भाग्य भाव में रहकर लग्न को पूर्ण दृष्टि से देखकर अमृतवर्षा कर रहा गया।गुरु की नवम दृष्टि पंचम अर्थात शिक्षा व विद्वता के स्थान को मजबूत कर रहा है।लग्न में मंगल की दृष्टि इनको ऊर्जावान तथा गुरु ईमानदार नेता बनाती है।निश्चित तौर पर नीतीश कुमार विकास पुरुष व ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में बहुत पहले से ही लोकप्रिय रहे हैं तथा आज भी हैं।
वर्तमान गुरु का धनु राशि में गोचर लग्न से सप्तम है। शनि का मकर राशि मे। गोचर लग्न से अष्टम है।यह समय कन्फ्यूजन का हो सकता
है। इस समय इनको राजनीतिक निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।शनि राजनीति का कारक ग्रह है।
इनकी कुंडली में कुम्भ का राहु इनको उच्च कोटि का कूटनीतिज्ञ बनाता है।
नीतीश कुमार को किस पार्टी से गठबंधन से लाभ होगा–
कुंडली का सप्तम भाव राजनीति में गठबंधन का होता है।सप्तमेश गुरु भाग्य भाव में है।गठबंधन ही इनका भाग्य तय करेगा।वर्तमान में लग्न गोचर से गुरु सप्तम भाव धनु में गोचर कर रहा है।भाजपा का भी ठीक गुरु का गोचर लग्न से सप्तम धनु में है।इसलिए गोचर प्रभाव व सप्तम स्थिति राजनीतिक गठबंधन के अनुसार नीतीश कुमार को भाजपा से गठबंधन करना चाहिए।शनि का भी मकरस्थ गोचर दोनों के वर्तमान में लग्न से खष्ठम है।22 मार्च के बाद ग्रह स्थिति और अनुकूल बनेगी। इस प्रकार नीतीश कुमार को भाजपा से गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ने में ही लाभ रहेगा।
सुजीत जी महाराज


