Loading...
loading

2024 में नरेन्द्र मोदी बनेंगे  प्रधानमंत्री

  • Home
  • Blog
  • 2024 में नरेन्द्र मोदी बनेंगे  प्रधानमंत्री

2024 में नरेन्द्र मोदी बनेंगे  प्रधानमंत्री

सुजीत जी महाराज–

2024 का योग 08 है।08 का स्वामी ग्रह शनि है।इस वर्ष का स्वामी ग्रह शनि है।नरेंद्र मोदी का जन्मांक 08 है।इस संवत का राजा मङ्गल  व मंत्री शनि है।नरेंद्र मोदी जी की कुंडली मे मङ्गल की महादशा है।04 जून को आकाश में मेष राशि का उदय हो रहा है।मेष का स्वामी भी मंगल है।बुध, गुरु,शुक्र व सूर्य एकसाथ वृष राशि में गोचर करके भाजपा को बहुत बेहतर सफलता दिलाएंगे।मेष में मङ्गल व चन्द्रमा की युति बी जे पी को लाभान्वित करेगी।

भाजपा का ज्योतिषीय विवेचन——–भाजपा की कुंडली मिथुन लग्न की है।वर्तमान में चन्द्रमा में बुध की विंशोत्तरी दशा 17 फरवरी 2024 से 18 जुलाई 2025 तक है।गोचर में द्वादश गुरु जनता का असीम स्नेह इस दल को मिलेगा। सूर्य चुनाव के समय शुक्र के साथ वृष में जनता का सपोर्ट भाजपा को दिला रहा है।मङ्गल आत्मबल का कारक ग्रह है।शनि न्याय व कर्म का कारक ग्रह है।शनि व मङ्गल धर्म से जुड़े जनता के हृदय में भाजपा ने स्थान बना लिया है।धार्मिक व हिंदुत्व का कारक ग्रह गुरु व्यय भाव मे जाकर जनता का बहुत बड़ा वर्ग सीधा भाजपा को लाभ देगा।खष्ठम चन्द्रमा कई जगह भाजपा को कई परिश्रमी , कूटनीतिज्ञ व आत्मबल के धनी,साहसी  नेता प्रदान करती है।

नरेंद्र मोदी जी की जन्मकुंडली–नरेंद्र मोदी की कुंडली  वृश्चिक लग्न व वृश्चिक राशि की है।मङ्गल व चन्द्रमा लग्न में,राहु पंचम,गुरु चतुर्थ,शुक्र व शनि दशम तथा सूर्य,बुध व केतु एकादश भाव मे हैं।लग्नेश मङ्गल, भाग्येश चन्द्रमा के साथ बैठे हैं।चन्द्रमा की महादशा आरम्भ होते ही नरेंद्र मोदी राजनीति में सूर्य की तरह चमकना आरम्भ हुए।1984 में शुक्र की दशा में भाजपा संगठन से बड़े पद पर जुड़े।07 अक्टूबर 2001 बुध की अंतर्दशा में गुजरात के मुख्यमंत्री बने।सूर्य की दशा में फिर मुख्यमंत्री हुए।2014 से 2020 तक चन्द्रमा की महादशा सबसे बेहतर  महादशा थी।इस समय चन्द्रमा पूरे विश्व मे इनको एक बड़े नेता के रूप में स्थापित किया।

वर्तमान में मङ्गल की महादशा बहुत ही शानदार सफलता दिलाएगी।मङ्गल केंद्र में लग्न में बैठकर  लग्नेश होकर वहीं विराजमान होकर अपनी महादशा में पुनः प्रधानमंत्री बनाएगा।इस बार 2024 से पांच वर्ष का नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री पद का कार्यकाल  बहुत ही ऐतिहासिक फैसलों का होगा।बहुत बड़े व शानदार फैसले होंगे।मङ्गल आत्मबल,राजनीति व प्रसिद्धि का कारक  ग्रह है। इस समय वृष का गुरु गोचर में सप्तम है।वर्तमान गोचर में शनि चतुर्थ है।मङ्गल मीन का होकर पंचम त्रिकोड़ में है।केतु एकादश व राहु पँचम है।चुनाव  के समय व गड़ना के दिन सूर्य वृष का होकर व चन्द्रमा मीन का होकर क्रमशः सप्तम व पंचम बहुत ही शुभ रहेंगे।निष्कर्षतः नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एक बड़ी सफलता प्राप्ति पाने के बाद पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।sujeet jee maharaj

सुजीत जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent