Loading...
loading

क्‍या किसी विदेशी से होगी प्र‍ियंका चोपड़ा की शादी, साल के अंत तक मिल सकती है खबर

  • Home
  • Blog
  • क्‍या किसी विदेशी से होगी प्र‍ियंका चोपड़ा की शादी, साल के अंत तक मिल सकती है खबर

क्‍या किसी विदेशी से होगी प्र‍ियंका चोपड़ा की शादी, साल के अंत तक मिल सकती है खबर

Priyanka Chopra Love Life

Priyanka Chopra news : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खूब नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की चर्चा निक जोनास के साथ हो रही है। इसके साथ इस बात पर भी सभी की नजरें टिकी हैं क‍ि क्‍या प्र‍ियंका चोपड़ा किसी विदेशी से शादी करेंगी। उनके जीवनसाथी को लेकर जानें क्‍या कहती है उनकी कुंडली –

Priyanka Chopra And Nick Jonas

Priyanka Chopra And Nick Jonas |तस्वीर साभार: Instagram

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी कब होगी, इस सवाल का जवाब न सिर्फ उनके भारतीय बल्‍कि विदेशी फैंस भी जानने के लिए उत्‍सुक हैं।

बॉलीवुड में खास पहचान बनाने के बाद हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा को अच्‍छी पहचान मिली है। इन दिनों प्रियंका अपने काम के साथ-साथ अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनास (Nick Jonas) के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।

 

 

प्रियंका इस रिलेशनशिप को लेकर क्‍या सोचती हैं, इस बारे में उन्‍होंने कभी खुलासा नहीं किया। जब भी प्रियंका चोपड़ा से उनकी शादी के बारे में सवाल पूछा जाता है, वह यही जवाब देती हैं कि जब उन्‍हें सही व्यक्ति मिल जाएगा तो वह तुरंत शादी कर लेंगी।

न‍िक जोनास के साथ क्‍या प्रियंका चोपड़ा को उनका होने वाला जीवनसाथी मिल चुका है या फिर उन्‍हें शादी के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। विवाह आद‍ि की जानकारी कुंडली से मिल जाती है तो जानें प्र‍ियंका चोपड़ा के लिए उनके स‍ितारों ने क्‍या सहेज कर रखा है।

Also read: संजय दत्त के जीवन में क्यों आते हैं इतने उतार चढ़ाव, जानें कैसा होगा आगे का भविष्‍य 

 

 

 

 

ज्‍योतिष के जानकारी सुजीत महाराज कहते हैं क‍ि प्रियंका चोपड़ा की कुंडली मेष लग्न और वृष राशि की है। द्वितीय भाव में चंद्रमा, तृतीय में शुक्र, राहु और बुध, चतुर्थ में सूर्य, छठें  में शनि तथा मंगल और पंचम भाव में गुरु बैठा हुआ है। गुरु का वर्तमान तुला में गोचर लग्न से सप्तम है जो कि विवाह के समय को ही बताता है। सप्तम भाव विवाह और जीवन साथी का होता है।

 

 

 

 

शुक्र भी विवाह का कारक ग्रह है जो कि कुंडली में बहुत ही मजबूत स्थिति में कोई फिल्म से ही जुड़े महान कलाकार को ही जीवन साथी बनवाता है। वैसे शुक्र व्यवसाय भी देता है। गुरू सप्तम भाव में बैठकर लग्न को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। गुरु की दृष्टि में अमृत होता है। गुरु की नवम दृष्टि शुक्र के साथ तृतीय भाव में बहुत ही सुंदर, स्मार्ट और खूबसूरत जीवन साथी देता है।

Also read: एक्टिंग का वरदान ले कर पैदा हुई हैं आलिया भट्ट, जानें ज्योतिष की नजर से कैसा है इनका भाग्‍य

शुक्र की पूर्ण दृष्टि नवम भाव यानी भाग्य भाव में जा रही है तात्पर्य यह है कि विवाह के बाद इनका और इनके जीवन साथी दोनों का प्रबल भाग्योदय होगा। सौभाग्य देखिए कि इनकी राशि भी वृष है जिसका स्वामी स्वयं शुक्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent