
फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार शाहरुख़ खान ने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया।वह दिन प्रतिदिन मशहूर होते गए।अब वह न केवल भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में एक बड़े कलाकार के रूप में स्थापित हो चुके हैं।ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार उनका समय अभी बहुत अच्छा नहीं है।उनका जन्म सिंह लग्न तथा मकर राशि में हुआ है।तृतीय भाव में सूर्य ,चतुर्थ में बुध,केतु तथा मंगल,पंचम शनि,छठें चंद्रमा,सप्तम भाव में शनि तथा एकादश में गुरु स्थित है।लग्नेश तथा भाग्येश बहुत मजबूत स्थिति में बहुत ही कम अवस्था में इनको फिल्मों में कामयाबी देना प्रारम्भ कर दिया।भाग्येश मंगल चतुर्थ भाव में तथा पंचम भाव का शुक्र इनको टीवी कलाकार से फिल्मों तक के सफर में एक से एक कामयाबी दिया।शुक्र की सप्तम दृष्टि एकादश भाव में इनको फिल्मों से खूब संपत्ति की प्राप्ति करवाया।राहु की महादशा ने 1992 तक संघर्ष दिया।2008 से 2027 तक शनि की महादशा है।
वर्तमान में शनि का धनु में गोचर करना इनके लिए बहुत बेहतर नहीं है।राहु जबसे कर्क में गोचर कर रहा है तबसे इनका समय अच्छा नही है।अभी ज़ीरो फ़िल्म के फ्लॉप होने के पीछे सूर्य तथा शनि का एक साथ धनु में गोचर है।मूल कुंडली में शुक्र बहुत मजबूत है।शुक्र पंचम भाव में गुरु के घर में धनु राशि में है।नवमेश मंगल स्वग्रही वृश्चिक में बुध तथा केतु के साथ है।यह जनता का भाव है।लोकप्रियता का स्थान है।यही ग्रहों की स्थिति ने इनको लोकप्रिय बनाया।मार्च 2019 के बाद फिर शाहरुख का समय बेहतर होगा।15 अक्टूबर 2019 के बाद यह कोई हिट फिल्म देंगे।अभी इनका समय बहुत अच्छा नहीं है।एक बात अवश्य ध्यातव्य है कि इनको स्वास्थ्य के प्रति इस वर्ष बहुत सचेत रहना होगा।सफलताओं की पुनरावृत्ति फिर नवम्बर 2019 के बाद शुरू हो जाएगी।


