ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार संजय सलमान खान की कुंडली मेष लग्न तथा कुम्भ राशि की है।द्वितीय भाव में राहु, तृतीय में गुरु,अष्टम में बुध व केतु,नवम में सूर्य,दशम शुक्र व मंगल तथा एकादश भाव में शनि तथा चंद्रमा स्थित है।लग्नेश मंगल मजबूत स्थिति में दशम भाव में है।सप्तमेश शुक्र शनि के घर में मंगल के साथ है इसीलिए विवाह में विलंब करवा रहा है।बुध इनको शानदार संवाद शैली का स्वामी बन रहा है।शनि का चंद्रमा के साथ होना कई बार विवाद तथा छठे भाव का स्वामी बुध आठवें केतु के साथ कोर्ट कचहरी के चक्कर लगवाता है व तमाम कानूनी रूप से परेशान करता है।मंगल ओर शानदार शुक्र ने फिल्मस्टार बनाया।शुक्र फ़िल्म का कारक ग्रह है।सप्तम भाव का स्वामी शुक्र है।शुक्र इस भाव में जातक को सुंदर तथा डांसर व अभिनय का बादशाह बनाता है और यह शुक्र कर्म भाव में शनि के घर में और मजबूत होकर इनको बहुत महान कलाकार बनाता है।कुंभ राशि के जातक वैसे भी बहुत सुंदर तथा उम्दा कलाकार होते हैं।इनके व्यक्तित्व में एक सुंदर आकर्षण होता है।नवम भाव में सूर्य सप्तम दृष्टि से तृतीय भाव को जहां गुरु बैठा है देख रहा है इसीलिए इनको जीवन में भाई बहन तथा परिवार का खूब सपोर्ट मिला।सूर्य ने पिता का आशीर्वाद दिलाया तथा पिता से लाभ भी करवाया।दशम भाव से पिता के बारे में विचार करते हैं।दशम सूर्य का गुरु की राशि में होना इनको पिता द्वारा प्रदत्त फ़िल्म में सहयोग भी दिखा रहा है।राहु जेल यात्रा करवाता है।शुक्र ,गुरु तथा सूर्य ने हमेशा इनको संकटों से बचाया है।
सलमान खान का वर्तमान फिल्मी सफर ज्योतिष की नजर में जाने सुजीत जी महाराज से
वर्तमान में शनि इनकी आने वाली फिल्म को खूब सफलता दिलाएगी।शनि का धनु में गोचर भाग्य भाव में जा रहा है।इनका विवाह भी15 मार्च 2020 तक हो जाना चाहिए।सप्तमेश शुक्र इनको योग्य तथा सुंदर पत्नी का वरदान दे रहा है।शुक्र की अच्छी स्थिति विवाह के बाद इनको शानदार सफलता देगी।अभिनय के अलावा फिल्म व्यवसाय में सलमान एक बहुत अच्छे निर्माता के रूप में आएंगे।
वर्तमान में इनकी रिलीज़ होने वाली फिल्म भारत बहुत ही सुपर हिट होगी।इस समय मंगल भी इनके अनुकूल हैं।सूर्य यश में वृद्धि कर रहे हैं।वर्तमान शुक्र का गोचर इनके अनुकूल है।गुरु भी वृश्चिक में सफलता देंगे।सूर्य का गोचर इनको यश देगा।इनको वर्तमान में शनि का भाग्य भाव में गोचर गगनचुंबी सफलता दिलाएगा।इनकी फ़िल्म सुपर सुपर हिट होगी।
सुजीत जी महाराज


