Loading...
loading

अक्षय तृतीया : राश‍ि के अनुसार करें दान

  • Home
  • Blog
  • अक्षय तृतीया : राश‍ि के अनुसार करें दान

अक्षय तृतीया : राश‍ि के अनुसार करें दान

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद शुभ द‍िन माना जाता है। इस द‍िन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है और दान व खरीदारी का भी महत्‍व है। यहां जानें राश‍ि के अनुसार आपको अक्षय तृतीया पर क्‍या करना चाहिए –

 akshay tritiya 2018 rashi ke anusar karein daan what to offer purchase on ausopicious day

तस्वीर साभार: Thinkstock

नई द‍िल्‍ली : अक्षय तृतीया साल 2018 में 18 अप्रैल को मनाई जा रही है। अक्षय तृतीया के लिए माना जाता है कि इस द‍िन बिना किसी मुहूर्त के कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। वैसे इस धारणा की भी एक खास वजह है। दरअसल, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि में जब सूर्य और चन्द्रमा अपने उच्च प्रभाव में होते हैं और जब उनका तेज सर्वोच्च होता है, उस तिथि को हिन्दू पंचांग में बेहद शुभ माना जाता है। इस शुभ तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। वैसे अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन भगवान विष्णु की उपासना और लक्ष्मी जी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के द‍िन पूजा व व्रत का भी महत्‍व माना जाता है। हालांकि इस द‍िन दान देना सबसे ज्‍यादा पुण्‍य कमाने वाला बताया गया है। इस दान को गर्मी के मौसम के अनुसार देना श्रेयस्‍कर होता है। अक्षय तृतीया 2018 की खास बात ये है कि इस द‍िन पूरे 24 घंटे का शुभ मुहूर्त रहेगा। अमूमन अक्षय तृतीया पर पंखे, छतरी, पानी, मिष्‍ठान, फल आद‍ि दान श्रेष्‍ठ माना गया है। साथ ही इस द‍िन सोने-चांदी की खरीदारी भी की जाती है।

हालांकि ये दान और खरीदारी अगर राश‍ि के अनुसार हो तो इसे ज्‍यादा मंगलकारी माना गया है। ज्‍योतिषाचार्य सुजीत महाराज से जानें अक्षय तृतीया पर किस राश‍ि को कैसे पूजन करना लाभकारी रहेगा और क्‍या खरीदने से अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी – 

मेष
श्री विष्णुसहस्त्रनाम के साथ साथ श्री हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ कीजिए। ताम्र पात्र खरीदें। स्वर्ण आभूषण क्रय करें। मंदिर में गेहूं और मंगल से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें।

Also Read : यह देवी है श‍िव जी की तीसरी पुत्री, पार्वती की कोख से नहीं हुआ जन्‍म

वृष
चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदें। श्री सूक्त का पाठ करें। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न और वस्त्र का दान करें।

मिथुन
बुध से सम्बंधित द्रव्यों का क्रय करें। वस्त्र खरीदें। शुक्र से सम्बंधित द्रव्य भी खरीद सकते हैं। चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। मूंग की दाल का दान करें। गरीबों में वस्त्र बाटें।

कर्क
चांदी और फूल के बर्तन खरीदें। शिव उपासना करें। रुद्राभिषेक कराएं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

Also Read : पत्नी के पैर से जुड़े हैं पति के भविष्य के रहस्य, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

सिंह
स्वर्ण आभूषण खरीदें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। फूल का एक लोटा दान करें। गरीबों को भोजन कराएं।

कन्या
वस्त्र खरीदें। चांदी के सिक्के और बर्तन क्रय करें। श्री राम चरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें। वस्त्र का दान करें।

तुला
इस राशि के जातक चांदी के सिक्के लें। सफ़ेद और हरा वस्त्र खरीदें। श्री सूक्त का पाठ करें। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक
ताम्र पात्र खरीदें। स्वर्ण आभूषण क्रय करें। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गेहूं का दान करें। एक फूल का कोई पात्र मंदिर में दान करें।

Also Read : भारी आवाज, धार्मिक स्‍वभाव – जानें गुरु ग्रह से प्रभावित लोगों का व्‍यक्‍त‍ित्‍व

धनु
धार्मिक पुस्तक का दान करें। स्वर्ण आभूषण खरीदें। चने की दाल का दान करें। श्रीरामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें।

मकर 
चांदी के आभूषण और सिक्के क्रय करें। वाहन खरीदने का शुभ संयोग है। श्री बजरंगबाण का पाठ करें। लोहे की बाल्टी किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

कुंभ
श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। रुद्राभिषेक कराएं। लोहे का सामान और वाहन खरीदें। गरीबों में भोजन का वितरण करें।

मीन
धार्मिक पुस्तक का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। स्वर्ण आभूषण खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent