Loading...
loading

छोटे बच्‍चों को क्‍यों लगाते हैं काला टीका

  • Home
  • Blog
  • छोटे बच्‍चों को क्‍यों लगाते हैं काला टीका

छोटे बच्‍चों को क्‍यों लगाते हैं काला टीका

छोटे बच्‍चों को अक्‍सर उनके माथे या कान के पीछे काला टीका लगाते हैं। ऐसा उनको नजर से बचाने के लिए किया जाता है। यहां जानें कैसे काला टीका बच्‍चों को शन‍ि की नजर से भी बचाता है और क्‍या है इसे लगाने का सही तरीका –

Chhote bachchon ko kyon lagate hain kaala teeka kya hai iska tareeka laabh fayde

काला टीका लगाने से शनि प्रसन्न होते हैं |तस्वीर साभार: Thinkstock

नई द‍िल्‍ली : छोटे बच्‍चे को देखकर सभी का मन करता है उसको गोद में लेकर पुचकारने का। उनको देखकर सभी उनकी ओर ख‍िंचते हैं। हालांक‍ि ऐसे में बच्‍चों को नजर लगने की संभावना रहती है। यही वजह है कि हमारे यहां छोटे बच्‍चों को काला टीका लगाकर रखने की परंपरा है। वैसे कम ही लोग जानते हैं क‍ि काला टीका लगाकर रखना शन‍ि को प्रसन्‍न रखता है जिससे उनकी टेढ़ी नजर बच्‍चों पर नहीं पड़ती है। लेकिन क्‍या सिर्फ माथे पर काला टीका लगाना ही सही है या फ‍िर इसकी कोई और व‍िध‍ि है।

छोटे बच्‍चों को भगवान का रूप माना जाता है। मान्‍यता है कि वे विष्णु जी के बाल स्वरूप और लड्डू गोपाल होते हैं। ज्‍योतिषाचार्य सुजीत महाराज कहते हैं क‍ि बच्‍चों का भोला रूप देखकर सभी उनकी जो तारीफ करते हैं, वह बोली हुई ऊर्जा कई बार अपना नकारात्मक प्रभाव दिखाना प्रारम्भ कर देती है जिससे बालक रोने लगता है। वहीं काले रंग काला रंग शोषक है। वह नकारात्मकता को दूर करता है। जब माताएं काला रंग बच्चे को लगाती हैं तो वही नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है।

Also Read : 13 तारीख के शुक्रवार को लेकर ऐसा है डर, घर में कैद हो जाते हैं लोग​

कैसे लगाएं बच्‍चे को काला टीका  
अमावस्या के काजल को पूरे वर्ष संजो के रखिये और उसी को बच्चे के मस्तक पर और दोनों पैरों के तलवों पर भी लगाइये। आपकी जानकारी के लिए बता दें क‍ि काले टीके को अमावस्या की रात्रि में तिल के तेल का दीपक जलाके उससे बनाते हैं। दीपावली की रात्रि का बना काजल तो बहुत ही अच्छा होता है।

सर्वप्रथम काले काजल के टीके को भगवान बालकृष्ण के चरणों में लगाइये और उनके सम्मुख घी का दीपक जलाकर फिर वहां से टीका लेकर सीधे पहले बच्चे के मस्तक पर लाएग ,फिर हृदय पर और फिर दोनों पैरों के तलवे पे लगाइये और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करते रहिए।इस प्रकार आपका बालक भी स्वस्थ रहेगा। उसका विकास भी होगा और वह नजर से भी बचा रहेगा।

 

 

Also Read : पैदा होते ही बच्चे को क्यों होता है पीलिया?

शन‍ि को प्रसन्‍न करता है काला टीका 
काला टीका लगाने से शनि प्रसन्न होते हैं ।शनि कभी भी बाल रूप को परेशान नहीं करते हैं। यहां तक कहा गया है कि भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करने वालों से शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। शन‍ि कृपा के लिए काला धागा बच्‍चे पैर में भी बांधें और करधन जो कि काले ही रंग की होती है, उसे बालक के कमर में बाधें। एक बात और – चंद्रमा भी साथ में बच्चे को धारण कराइये तो शुभता में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent