Loading...
loading

Category: Jyotish

  • Home
  • Category: Jyotish

Vastu tips for Machinery Industry/Auto Industry/Cement/Petrol Industry Part-2

Industrial Vastu Part -2
Sujeet jee Maharaj

 

Vastu tips for Machinery Industry/auto parts/cement/petrol industry–completely mathematical vastu–
Sujeet jee maharaj
1Gate must be given in north or in the south
2No pillar at the centre of the industry.
3Lathe machine must be installed in the south or इन the south -east corner.
4Store—-west
5Canteen—south
6Underground water tank–north-east or in the south
7iron sheet/fresh and junk/toilet should be in south-west
At the centre of Industry there should be no any pillar and stairs must be in South-East corner. The
finished goods should not be in north -east at any condition, that goods should be stored in north-west .
The offices in Industry—–
Administtrative office—north ,east
Account office–north ,east
Staff –northwest
An important thing is that heavy machinery should be placed in west, south and south-west zones

नीतीश कुमार का  इस बिहार चुनाव में भूमिका व महत्व:ज्योतिष की नजर में

 

सुजीत जी महाराज
नीतीश कुमार की कुंडली मिथुन लग्न व वृश्चिक राशि की है। लग्नेश बुध, सूर्य,गुरु व राहु के साथ नवम भाव में स्थित है।शुक्र व मंगल दशम में तथा शनि चतुर्थ भाव में है।केतु तीसरे घर में सिंह राशि में स्थित है।
लग्नेश बुध भाग्य भाव में शनि के घर में है।चतुर्थ भाव का स्वामी बुध है।उच्च का शुक्र मंगल के साथ स्थित है।नवम व नवमेश बहुत ही स्ट्रांग कंडीशन में है।जनता का भाव नवम होता है। नवम में शनि के घर में सूर्य बुध के साथ गुरु इनको जनता के मध्य बहुत लोकप्रिय बना रहा है।दशम का स्वामी गुरु भाग्य भाव में रहकर लग्न को पूर्ण दृष्टि से देखकर अमृतवर्षा कर रहा गया।गुरु की नवम दृष्टि पंचम अर्थात शिक्षा व विद्वता के स्थान को मजबूत कर रहा है।लग्न में मंगल की दृष्टि इनको ऊर्जावान तथा गुरु ईमानदार नेता बनाती है।निश्चित तौर पर नीतीश कुमार विकास पुरुष व ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में  बहुत पहले से ही लोकप्रिय रहे हैं तथा आज भी हैं।
वर्तमान गुरु का धनु राशि में गोचर लग्न से सप्तम है। शनि का मकर राशि मे। गोचर लग्न से अष्टम है।यह समय कन्फ्यूजन का हो सकता
 है। इस समय इनको राजनीतिक निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।शनि राजनीति का कारक ग्रह है।
इनकी कुंडली में कुम्भ का राहु इनको उच्च कोटि का कूटनीतिज्ञ बनाता है।
नीतीश कुमार को किस पार्टी से गठबंधन  से लाभ होगा–
कुंडली का सप्तम भाव राजनीति में गठबंधन का होता है।सप्तमेश गुरु भाग्य भाव में है।गठबंधन ही इनका भाग्य तय करेगा।वर्तमान में लग्न गोचर से गुरु सप्तम भाव धनु में गोचर कर रहा है।भाजपा का भी ठीक गुरु का गोचर लग्न से सप्तम धनु में है।इसलिए गोचर प्रभाव व सप्तम स्थिति राजनीतिक गठबंधन के अनुसार नीतीश कुमार को भाजपा से गठबंधन करना चाहिए।शनि का भी मकरस्थ गोचर दोनों के  वर्तमान में लग्न से खष्ठम है।22 मार्च के बाद ग्रह स्थिति और अनुकूल बनेगी। इस प्रकार नीतीश कुमार को भाजपा से गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ने में ही लाभ रहेगा।
सुजीत जी महाराज

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी

अरविंद केजरीवाल होंगे फिर मुख्यमंत्री—

सुजीत जी महाराज
दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को है।इस बार चुनाव बहुत ही दिलचस्प है।वाद विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है।गोचर ग्रह स्थिति के अनुसार कांग्रेस का समय 2022 तक बहुत बेहतर नहीं है। इस चुनाव के समय चतुर्थ भाव जो जनता का होता है उसका स्वामी गुरु तो धनु में व शनि का मकर में होना दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को असफल करेगा।
भाजपा की कुंडली मिथुन लग्न व वृश्चिक राशि की है।22 मार्च 2020 तक का समय भाजपा के लिए बहुत बेहतर नहीं है।गुरु का धनु में लग्न से सप्तम गोचर व शनि का मकर में अष्टम गोचर दिल्ली चुनाव में भाजपा को थोड़ा ही लाभ दे पाएगा।चौथा घर का स्वामी बुध व नवमेश शनि का  मकर में गोचर तो ठीक है लेकिन सूर्य व शनि का एक साथ चुनाव के समय मकर राशि यानि लग्न से अष्टम गोचर बहुत शुभ नहीं है।भाजपा की सीटें पहले से बढ़ेंगी केवल गुरु के धनु के गोचर के कारण।
अरविंद केजरीवाल की जन्मकुंडली वृष लग्न व मेष राशि की है।चतुर्थ भाव जनता का है जहां गुरु ,शुक्र व बुध विराजमान हैं।तीसरे घर में सूर्य मंगल व बारहवें घर में शनि व चंद्रमा स्थित हैं।राहु एकादश व केतु पंचम में है।
भाग्येश शनि है।भाग्य भाव में शनि का गोचर केजरीवाल को सफल करेगा। बारहवें चंद्रमा इनको कभी कभी कफ या शीत जनित रोगों से परेशान करता होगा।गुरु तथा शुक्र व बुध की कुण्डली में स्थिति बहुत ही मजबूत है।सूर्य व शनि का एक साथ  नवम गोचर एकाएक इनको लाभ करवाएगा।
चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएगा उस दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे व अरविंद केजरीवाल की मूल कुंडली में लग्न से जनता के भाव चतुर्थ में गोचर करेंगे।यह स्थिति विजय को दर्शाता है।
अतः ज्योतिष के अनुसार दिल्ली विधानसभा में भाजपा की सीटें पहले से बढ़ेंगी।कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहेगा व अरविंद केजरीवाल फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
सुजीत जी महाराज

गुरु का धनु में गोचर सुख समृद्धि सहित व्यवसाय में भी प्रगति कराएगा

sujeet jee maharaसुख समृद्धि सहित व्यवसाय में भी प्रगति

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी तथा अपनी भविष्यवाणी से सबको चकित कर देने वाले सुजीत जी महाराज ने कहा है कि दिनांक 05 नवंबर के बाद गुरु का धनु में गोचर आर्थिक दृष्टि से बहुत बेहतर परिणाम लेकर आएगा। गुरु ज्ञान तथा आध्यात्म के देवता हैं।विदेश में भारत की छवि एक मजबूत व शक्तिशाली राष्ट्र के साथ साथ शांति दूत के रूप में बनकर उभरेगी। तकनीकी तथा डिफेंस के फील्ड में खूब प्रगति होगी।इस वर्ष 24 जनवरी तक शनि भी गुरु के साथ है।जब शनि मकर में आ जाएगा अर्थात गुरु से अलग हो जाएगा उसके बाद बाजार बेहतर होगा।आयात निर्यात व्यवसाय में वृद्धि होगी।कुछ बॉलीवुड की फिल्में विश्व स्तर पर पुरस्कृत होंगी।सूर्य भी जब मकर में आएगा अर्थात 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच का समय बहुत बेहतर होगा।24 जनवरी तक जब तक गुरु तथा शनि एक साथ धनु में हैं कुछ राज्यों में अशांति तथा अफवाहों का माहौल बन सकता है लेकिन गुरु उसको नियंत्रित करेंगे। कुछ राज्यों की रसजनीतिक हलचल सबको अचंभित कर देगी। कुछ नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे।

गुरु की शुभता को बढ़ाने के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय की केला व गुड़ खिलाएं। अपने मन में सात्विक विचारों के आगमन के लिए श्री रामचरितमानस का प्रतिदिन पाठ करें।

अंक ज्योतिष की नजर में दाम्पत्य जीवन द्वारा सुजीत जी महाराज

अंक ज्योतिष की नजर में दाम्पत्य जीवन-ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार सफल दाम्पत्य जीवन के पीछे अंकों का ही खेल होता है।प्रेम विवाह की सफलता के पीछे भी अंकों का ही हिसाब किताब है।जो विवाह माता पिता या परिवार के लोग तय करते हैं उसमें प्रायः कुंडली मिलान की जाती है।कुंडली मिलान के अलावा दोनों के जन्मकुंडली के सप्तम , पंचम और लग्न का भी गहराई से अध्ययन आवश्यक है।अंक ज्योतिष से भी मित्र ग्रहों के सम्मिलन का सुख है या नहीं इस पर विचार जरूरी है
।अंक ज्योतिष से इस बिंदु पर विचार करते हैं कि आपके जीवन साथी का मूलांक तथा भाग्यांक आपके मूलांक तथा भाग्यांक का मित्र है कि नहीं।जन्मतिथि के अंकों  का योगफल मूलांक कहलाता है।किसी व्यक्ति का भाग्यांक निकलने के लिये जन्म तिथि,समय तथा जन्मवर्ष को जोड़ते हैं।उदाहरण के लिए किसी जातक का जन्मतिथि 10:09:1972 है।इस जातक का मूलांक 01 होगा।अब भाग्यांक निकालने के लिए पूरे को जोड़ेंगे।योग 38 आएगा।फिर जोड़ेंगे 11 पुनः फिर तो अंततः 2 आएगा।अब इस जातक का मूलांक 1 सूर्य का अंक है।इसका भाग्यांक 2 चंद्रमा का अंक है।अब यदि इस जातक का जीवन साथी 8 मूलांक या भाग्यांक का होगा तो दाम्पत्य जीवन बहुत ही खराब होगा।1 सूर्य तथा 8 शनि का अंक है।सूर्य तथा शनि आपस में शत्रुता रखते हैं।अतः 1 मूलांक के व्यक्ति को1,2 या 3 मूलांक या भाग्यांक के व्यक्ति से विवाह करना चाहिए।
एक मेरा शोध और भी है कि यदि जीवन साथी में दोनों के अंक में 1 से 09 तक के सभी अंक किसी न किसी रूप में आ जाते हैं तो ऐसे जातक विवाह के बाद खूब प्रगति करते हैं।
क्या करें यदि दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण हो-
यदि आपका दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण है तो सबसे पहले अपने अपने मूलांक के स्वामीग्रह के बीज मंत्र का जप कीजिये या निश्चित संख्या में जप कराइए।यदि जन्मांक व भाग्यांक दोनों शत्रु ग्रह हैं तो एक के जन्मांक व भाग्यांक के अनुसार दूसरे के नाम में परिवर्तन कर वही जन्मांक या भाग्यांक लाइए।इसके लिए लोग नाम में परिवर्तन भी करते हैं।नाम में कुछ स्पेलिंग के परिवर्तन से भी यह कार्य बन जाएगा।पति पत्नी अपने अपने भाग्यांक के स्वामीग्रह के इष्ट की नियमित पूजा करें।ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखमय तथा आनंदमय रहेगा।
सुजीत जी महाराज

मासिक  राशिफल जुलाई 2019-

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार इ  मकर राशि के जातकों को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा।मेष राशि के जातक अपने पुराने पड़े कार्यों को निपटाएंगे।वृष के लोग हेल्थ के प्रति सावधान रहें।मिथुन तथा कर्क के जातक भी लाभ में रहेंगे।मकर शनि की साढ़े साती में है।कुम्भ के जातक राजनीति में सफल रहेंगे।मीन राशि वाले प्रसन्न रहेंगे।आइए अब प्रत्येक राशि का विस्तृत राशिफल जानते हैं–
1-मेष- आपके लिए अपनी बनाई गई पुरानी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए है।किसी सूर्य प्रधान सिंह राशि के व्यक्ति से नयी बिज़नेस डील की उम्मीद कीजिये।भाई  की सहायता से कोई लंबित कार्य बनेगा।व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है।लाल और स्वच्छ सफेद रंग धारण करें।सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे ।गो माता को केला खिलाएं।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
2-वृष-छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।फिल्म फील्ड से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे।किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है।सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।किसी मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य जो क़ि बहुत दिनों से लंबित था,उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी।अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।शनि की वस्तुएं तिल, तेल इत्यादि का दान करें।
3-मिथुन-धन के आगमन से मन कुछ प्रसन्न रहेगा।यात्रा हो सकती है।किसी तुला या कुम्भ राशि के  जातक के साथ आपका नया परिचय भविष्य में काफी लाभप्रद हो सकता है।लव लाइफ अच्छी रहेगी।सफेद और हरा आपका प्रिय शुभ रंग है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें।संतान को सफलता की प्राप्ति होगी।स्किन प्राब्लम हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।बुध का पदार्थ है पालक जिसको गो माता को खिलाने से भाग्य में वृद्धि होगी। श्री हनुमानचालीसा  का पाठ भी करें।
4-कर्क – धार्मिक कार्यों में व्यस्तता  रहेगी।आप आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।ससुराल के किसी सदस्य के आगमन से मन हर्षित रहेगा।सिंह और धनु राशि का कोई जातक आपके कार्य में आपकी मदद करेगा।धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा।बी पी और मधुमेह से समस्या आ सकती है।आत्मबल में वृद्धि और वाणी का प्रभाव आपके बिगड़े कार्य भी बनाएगा।श्री हनुमान जी की उपासना करें।बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
5-सिंह-राजनीति में  सफलता का एक नया मार्ग बनेगा।  आप नयी उमंग व तरंग के साथ अपने कर्म पथ पे चलेंगे।कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी।आपको अपने मृदुल व्यवहार का लाभ मिलेगा।लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है।नारंगी रंग शुभ है।व्यवसाय में आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं।मंगलवार को गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।   

 6कन्या- व्यस्तताएं आपको परेशान करेंगी।आर्थिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।शिक्षा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।गृह पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है।हरा और आसमानी रंग आपका शुभ रंग है।समाज में आपकी रचनात्मक गतिविधि आपके व्यक्तित्व को एक नया आयाम देगी।।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।त्वचा विकार से परेशान हो सकती है।धन का व्यय होगा। श्री विष्णु जी की उपासना करें।
7-तुला-प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। रुके कार्यों को पूर्ण करने का है।
अपने आत्मबल को बनाये रखें।जॉब में प्रोन्नति होगी।व्यवसाय में लाभ होगा।आपका शुभ रंग है  नीला। फ़िल्म तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।श्री सुन्दरकाण्ड  का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न और वस्त्र का दान करें।स्वास्थ्य सुख ठीक रहेगा।शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।
8-वृश्चिक- कोर्ट कचहरी के मामलों में  विजय प्राप्त होगा।व्यवसाय में सफलता मिलेगी।शिक्षा की दिशा में  छात्रों की मन चाही मुरादें पूरी होने वाली है।कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो  अपने परिपूर्णता की तरफ है।किसी कर्क राशि के जातक से कोई नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है।आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु  परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा ।पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का रविवार को तीन बार पाठ करें।
9-धनु-इस राशि का स्वामी गुरु है जो इस समय वृश्चिक में गोचर कर रहा है।शनि की इस राशि में  गोचर का विशेष प्रभाव राजनीति और  न्यायिक फील्ड के जातकों को सफलता प्रदान करेगी। आप एक आशावादी  व्यक्ति हैं।छात्र अपनी प्रतिभा को  एक नयी दिशा देंगे।।आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें।नीला और आसमानी रंग आपका शुभ रंग है।धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा।दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।हेल्थ में प्राब्लम रहेगी।बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
10-मकर-किसी अपने रिश्तेदार से ही तनाव हो सकता है।आपके लिए बेहतर है क़ि एक समय में एक ही मिशन पे कार्य करें क्योंकि शनि की साढ़े साती आपको प्रभावित कर रही है।इस सप्ताह किसी बड़े संत के आशीर्वाद का लाभ मिलेगा।लोहे के व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में तनाव रहेगा।श्री कृष्ण उपासना करें।स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं आपको परेशान करेंगी।नीला और सफेद आपका प्रिय शुभ रंग है। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।श्री बजरंगबाण का पाठ करें।
11-कुंभ-कूटनीतिक सफलता मिलेगी।राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों को इस सप्ताह सुअवसर प्राप्त होगा। किसी विद्वान संत से मिल सकते हैं छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा।दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा।लव लाइफ में विवाह की तिथि तय हो सकती है। हरा और नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना प्रतिदिन करते रहें। श्री कृष्ण मंदिर में गीता का पाठ करें। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।तिल का शनिवार को दान करें।
12-मीन- धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी।व्यवसाय में  आपके पास सिंह या वृश्चिक राशि का जातक एक नया बिज़नेस प्रस्ताव ला सकता है, जिसको आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। पिता तथा गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें क्योंकि इससे सूर्य व गुरु  का प्रभाव मजबूत होता है।राजनीति में सफल रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी।श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।पीला रंग शुभ है।संतान की  सफलता से मन हर्षित रहेगा।हेल्थ अच्छी रहेगी।मंगलवार तथा शनिवार को श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।
सुजीत जी महाराज

शुक्र के मिथुन राशि में गोचर का प्रभाव 

 

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार शुक्र का मिथुन राशि में गोचर प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा।29 जून को शुक्र का मिथुन राशि मे प्रवेश होगा तथा 23 जुलाई तक वह इस राशि में  गोचर करेगा।शुक्र प्रेम ,वैभव तथा प्रसिद्धि प्रदान करने वाला ग्रह है।पत्रकारिता, लेखन तथा फ़िल्म में सफलता के लिए शुक्र का मजबूत  रहना बहुत आवश्यक है।तुला तथा वृष का स्वामीग्रह शुक्र है।मिथुन का स्वामी बुध है जो कि शुक्र का मित्रग्रह है।
शुक्र के मिथुन में गोचर का प्रत्येक राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव-
1मेष-आर्थिक प्रगति होगी।प्रेम में सफलता मिलेगी।भूमि या भवन में धन का निवेश हो सकता है।
2वृष-वैभव में वृद्धि होगी।स्थान परिवर्तन हो सकता है।यात्राएं होंगी।संतान की सफलता से खुश रहेंगे।
3मिथुन-वाणी से लाभ होगा।धन का आगमन होगा।धार्मिक यात्राएं होंगी।व्यवसाय में उन्नति होगी।
4कर्क-धार्मिक क्रियाओं में रुचि रहेगी।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।धन का निवेश भूमि या मकान में कर सकते हैं।
5सिंह-कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।संतान को सफलता की प्राप्ति होगी।नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
6कन्या-धन का आगमन होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।स्किन की समस्या आ सकती है।
7तुला-धन का आगमन लेकिन उसी अनुपात में व्यय भी होगा।ससुराल से लाभ मिल सकता है।
8वृश्चिक-भूमि या मकान में धन का निवेश होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।उदर विकार से दैहिक कष्ट हो सकता है।
9धनु-धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी।राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा।
10मकर-व्यवसाय में उतार चढ़ाव के बावजूद प्रगति के मार्ग बनेंगे।छात्रों को सफलता मिलेगी।धन का आगमन होगा।
11कुंभ-धन का व्यय होगा।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।संतान की उन्नति से खुश रहेंगे।
12मीन-धन का आगमन होगा।छात्रों को लाभ मिलेगा।जमीन या वाहन का लाभ हो सकता है।
सुजीत जी महाराज

सलमान खान का वर्तमान फिल्मी सफर ज्योतिष की नजर में जाने सुजीत जी महाराज से

salman khan ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार संजय सलमान खान की कुंडली मेष लग्न तथा कुम्भ राशि की है।द्वितीय भाव में राहु, तृतीय में गुरु,अष्टम में बुध व केतु,नवम में सूर्य,दशम शुक्र व मंगल तथा एकादश भाव में शनि तथा चंद्रमा स्थित है।लग्नेश मंगल मजबूत स्थिति में दशम भाव में है।सप्तमेश शुक्र शनि के घर में मंगल के साथ है इसीलिए विवाह में विलंब करवा रहा है।बुध इनको शानदार संवाद शैली का स्वामी बन रहा है।शनि का चंद्रमा के साथ होना कई बार विवाद तथा छठे भाव का स्वामी बुध आठवें केतु के साथ कोर्ट कचहरी के चक्कर लगवाता है व तमाम कानूनी रूप से परेशान करता है।मंगल ओर शानदार शुक्र ने फिल्मस्टार बनाया।शुक्र फ़िल्म का कारक ग्रह है।सप्तम भाव का स्वामी शुक्र है।शुक्र इस भाव में जातक को सुंदर तथा डांसर व अभिनय का बादशाह बनाता है और यह शुक्र कर्म भाव में शनि के घर में और मजबूत होकर इनको बहुत महान कलाकार बनाता है।कुंभ राशि के जातक वैसे भी बहुत सुंदर तथा उम्दा कलाकार होते हैं।इनके व्यक्तित्व में एक सुंदर आकर्षण होता है।नवम भाव में सूर्य सप्तम दृष्टि से तृतीय भाव को जहां गुरु बैठा है देख रहा है इसीलिए इनको जीवन में भाई बहन तथा परिवार का खूब सपोर्ट मिला।सूर्य ने पिता का आशीर्वाद दिलाया तथा पिता से लाभ भी करवाया।दशम भाव से पिता के बारे में विचार करते हैं।दशम सूर्य का गुरु की राशि में होना इनको पिता द्वारा प्रदत्त फ़िल्म में सहयोग भी दिखा रहा है।राहु  जेल यात्रा करवाता है।शुक्र ,गुरु तथा सूर्य ने हमेशा इनको संकटों से बचाया है।

वर्तमान में शनि इनकी आने वाली फिल्म को खूब सफलता दिलाएगी।शनि का धनु में गोचर भाग्य भाव में जा रहा है।इनका विवाह भी15 मार्च 2020 तक हो जाना चाहिए।सप्तमेश शुक्र इनको योग्य तथा सुंदर पत्नी का वरदान दे रहा है।शुक्र की अच्छी स्थिति विवाह के बाद इनको शानदार सफलता देगी।अभिनय के अलावा फिल्म व्यवसाय में सलमान एक बहुत अच्छे निर्माता के रूप में आएंगे।
वर्तमान में इनकी रिलीज़ होने वाली फिल्म भारत बहुत ही सुपर हिट होगी।इस समय मंगल भी इनके अनुकूल हैं।सूर्य यश में वृद्धि कर रहे हैं।वर्तमान शुक्र का गोचर इनके अनुकूल है।गुरु भी वृश्चिक में सफलता देंगे।सूर्य का गोचर इनको यश देगा।इनको वर्तमान में शनि का भाग्य भाव में गोचर गगनचुंबी सफलता दिलाएगा।इनकी फ़िल्म सुपर सुपर हिट होगी।
सुजीत जी महाराज

शाहरुख खान की जन्मकुंडली का रहस्य जाने सुजीत जी महाराज से

shahrukh-khan
Actor Shah Rukh Khan

फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार शाहरुख़ खान ने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया।वह दिन प्रतिदिन मशहूर होते गए।अब वह न केवल भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में एक बड़े कलाकार के रूप में स्थापित हो चुके हैं।ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार उनका समय अभी बहुत अच्छा नहीं है।उनका जन्म सिंह लग्न तथा मकर राशि में हुआ है।तृतीय भाव में सूर्य ,चतुर्थ में बुध,केतु तथा मंगल,पंचम शनि,छठें चंद्रमा,सप्तम भाव में शनि तथा एकादश  में गुरु स्थित है।लग्नेश तथा भाग्येश बहुत मजबूत स्थिति में बहुत ही कम अवस्था में इनको फिल्मों में कामयाबी देना प्रारम्भ कर दिया।भाग्येश मंगल चतुर्थ भाव में तथा पंचम भाव का शुक्र इनको टीवी कलाकार से फिल्मों तक के सफर में एक से एक कामयाबी दिया।शुक्र की सप्तम दृष्टि एकादश भाव में इनको फिल्मों से खूब संपत्ति की प्राप्ति करवाया।राहु की महादशा ने 1992 तक संघर्ष दिया।2008 से 2027 तक शनि की महादशा है।
वर्तमान में शनि का धनु में गोचर करना इनके लिए बहुत बेहतर नहीं है।राहु जबसे कर्क में गोचर कर रहा है तबसे इनका समय अच्छा नही है।अभी ज़ीरो फ़िल्म के फ्लॉप होने के पीछे सूर्य तथा शनि का एक साथ धनु में गोचर है।मूल कुंडली में शुक्र बहुत मजबूत है।शुक्र पंचम भाव में गुरु के घर में धनु राशि में है।नवमेश मंगल स्वग्रही वृश्चिक में बुध तथा केतु के साथ है।यह जनता का भाव है।लोकप्रियता का स्थान है।यही ग्रहों की स्थिति ने इनको लोकप्रिय बनाया।मार्च 2019 के बाद फिर शाहरुख का समय बेहतर होगा।15 अक्टूबर 2019 के बाद यह कोई हिट फिल्म देंगे।अभी इनका समय बहुत अच्छा नहीं है।एक बात अवश्य ध्यातव्य है कि इनको स्वास्थ्य के प्रति इस वर्ष बहुत सचेत रहना होगा।सफलताओं की पुनरावृत्ति फिर नवम्बर 2019 के बाद शुरू हो जाएगी।

शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे नंदी पूजा

शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे नंदी पूजा, जानें क्‍या है इसमें खास

आध्यात्म/ज्योतिष

 टाइम्स नाउ डिजिटल
what is nandi puja that deepika padukone and ranveer singh supposed to perform before their wedding

जानें क्‍या होती है नंदी पूजा

नई द‍िल्‍ली : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खूब चर्चा है। इसी बीच खबर आई है कि दोनों सात जन्‍म के बंधन में बंधने से पहले खास नंदी पूजा करेंगे। बता दें क‍ि नंदी बैल को भगवान श‍िव की सवारी कहा जाता है और ये भी मान्‍यता है क‍ि नंदी को मन की बात बता देने से भक्‍तों का संदेश बहुत जल्‍दी भोलेनाथ तक पहुंचता है।

भगवान शिव अपने सर्वत्र विद्यमान भक्तों के प्रत्येक मनोकामना को पूर्ण करने वाले हैं। उनका एक परिवार है जिसे शिव परिवार कहते हैं और इसमें नंदी की बहुत अहम भूमिका है। नंदी भगवान शिव तक अपनी मनोकामना पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। यही कारण है कि भक्त नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं उच्चारित करते हैं ताक‍ि ये भगवान शिव तक पहुंच जाएं।

साथ ही नंदी समृद्धि का प्रतीक है। उनकी पूजा से साहस और आत्मबल के साथ साथ श‍िव जी का आशीर्वाद भी मिलता है। ज्‍योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज से यहां जानें नंदी पूजा के लाभ : 

  1. शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होती है।
  2. विवाह में मंगल दोष को दूर करता है। एक बात स्पष्ट कर दें यदि वर और कन्या में एक मांगलिक है और दूसरा नहीं है तो भी विवाह के पूर्व दोनों की नंदी पूजा करवाई जाती है।
  3. दांपत्य जीवन की सफलता हेतु यह पूजा आवश्यक मानी जाती है।
  4. यदि आप मुकदमों से परेशान हैं तो यह पूजा आपको उससे मुक्ति दिलाएगी।
  5. रोगों से मुक्ति के लिए ये पूजा बहुत सहायक है। भगवान शिव मंदिर में महामृत्युंजय पूजा के साथ-साथ नंदी पूजा भी करनी चाहिए।
  6. मंगल दोष निवारण हेतु नंदी पूजा बहुत लाभकारी है।

क्‍या है नंदी पूजा की व‍िध‍ि
दुग्ध और गंगा जल से नंदी को स्नान कराएं। अक्षत के साथ गुड़ मिलाएं और अर्पित करें। पूजा में फल और फूल भी नंदी देव को चढ़ाए जाते हैं। नंदी स्तुति करें। रुद्राष्टक करने के बाद फिर चंदन से उनके मस्तक का लेपन करें। जो लोग किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु पूजन कर रहे हैं वो अपने मन की आकांक्षा नंदी जी के कान में कहकर उनके चरणों में मस्तक को रखकर सम्पूर्ण समर्पण का भाव रखें। ऐसा करने से उनकी मनोकामना निश्चित तौर पर पूरी होगी।

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent