sharad-purnima-2022 as

 

सुजीत जी महाराज–08 नवम्बर को लगने वाला चन्द्र ग्रहण सायंकाल 05:09 से रात्रि 06:19 बजे तक है। मेष राशि पर लग रहा है। चन्द्र ग्रहण के समय पूजा व दान का विशेष महत्व है। यह ग्रहण मेष, कन्या व तुला राशि पर बहुत ही शुभ रहेगा। मकर व धनु के लिए बहुत बेहतर नहीं है।आइए अब जानते हैं कि इसका बारह राशियों पर प्रभाव  तथा दान —

1मेष-  जाँब सम्बन्धी कोई बड़ा सुंदर कार्य जिसकी योजना बन रही है वो अभी टलेगा। व्यवसाय में  किसी नए प्रोजेक्ट को प्रारम्भ करेंगे तथा सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें।
दान–गुड़ व गेहूं का दान करें।

2वृष-  तनाव से बचना होगा।  व्यवसाय में लाभ हो सकता है । ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।                          -दान–चावल व चीनी का दान करें।

3मिथुन- रिश्तों में विवाद से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट चपेट से बचें।बजरंगबाण का पाठ करें।    -दान  –हरे वस्त्र तथा मूंग का दान करें।                4–कर्क-  सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका  कार्य पूर्ण होगा। चोट लग सकता है।वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।                        दान-अन्न दान करें।

5सिंह-  व्यवसाय में उन्नति होगी।  आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। योग व ध्यान आत्मबल को बढ़ाएंगे। जाँब में कोई भी लापरवाही मत करें।           दान–गुड़ व गेहूं का दान करें।

6कन्या- अपने जाँब से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।श्री सूक्त का पाठ करें।                                          दान–हरे वस्त्र दान करें।

7तुला-  व्यवसाय को लेकर तनाव में रहेंगे। जाँब में उन्नति होगी। विहंगों को दाना पानी दें। जाँब में वाद विवाद हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।   दान–चावल व चीनी का दान करें।

8वृश्चिक- यह ग्रहण इसी राशि पर है।शारीरिक कष्ट है लेकिन आध्यात्मिक सोच को विस्तार मिलेगा। जाँब में परिवर्तन सम्भव है।हनुमान चालीसा पढ़ें।                                         दान–गेहूं व लाल फलों का दान करें।

9धनु- जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। बजरंगबाण का पाठ करें।स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।                     दान–चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10मकर- जाँब के प्रोन्नति में लाभ मिल सकता है।कई रुके कार्य अपनी पूर्णता की तरफ जा सकते हैं।हनुमानचालीसा का पाठ कष्टों से मुक्ति दिलवाएगा। दान–तिल व तेल का दान करें।

11कुम्भ- धन प्राप्ति का सुख मिलेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है।                   दान–उड़द व गेहूं का दान करें।

12मीन- धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें। जाँब में सफलता मिलेगी।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।                              दान-धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here