Fathers day 2018: आज कल अगर देखा जाए तो पिता पुत्र के संबन्ध बिना बात के ही खराब होने लगे हैं। सूर्य जब भी शनि के साथ रहेगा या दोनों एक दूसरे के घर में रहेंगे तो पिता से वैचारिक मतभेद होगा। इस ‘फादर्स डे’ पर ज्योतिष से जानिए कि पिता और पुत्र के बीच के संबन्ध को किस तरह से बेहतर बनाया जा सकता है।
नई दिल्ली: हर घर में पिता की एक खास अहमियत होती है। अगर मां के बाद किसी का नाम जुबां पर आता है तो वह है पिता। मां की तरह हमें पिता का प्यार दिखाई नहीं देता, लेकिन महसूस जरूर होता है। कई बार पिता और पुत्र के नाजुक रिश्ते में दरार आ जाती है जिसकी वजह घर में छोटी छोटी बातों पर कहा सुनी और मन मुटाव होने लगता है।
जिस घर में पिता पुत्र के बीच में लड़ाई झगड़े होते हैं, उस घर का सर्वनाश होने से कोई नहीं रोक सकता। कई बार एक दूसरे से आपसी विचार न मिलने से पिता पुत्र में अनबन होने लगती है।
आज हम इसी बात कपर चर्चा कारेंगे और इस ‘फादर्स डे’ पर ज्योतिष के जानकार सुजीत जी महाराज से जानेंगे कि पिता और पुत्र के बीच के संबन्ध को किस तरह से बेहतर बनाया जा सकता है।
Also read: अगर मिल रहे हैं ये 5 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी जल्द करेंगी धन वर्षा
पिता का सहयोग बढ़ाने के लिए करें ये 11 उपाय
1. सूर्य पूजा। गायत्री मंत्र का जप।
2. श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ।
3. गुरु और सूर्य के बीज मंत्र का जप।
4. गुड़ का दान करें। यही नहीं आप चाहें तो मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिला सकते हैं।
5. शनिवार को पीपल के पेड़ को जल अर्पण करें और मीठी चीज चढ़ाएं।
6. पंचमेश और नवमेश की पूजा करें।
7. यदि पुत्र नियमित गुड़ ,चावल,लाल पुष्प मिश्रित जल भगवान सूर्य को अर्पित करे तो पिता से संबंध मधुर बन जाते हैं।
8. पिता पुत्र दोनो मदार की जड़ धारण करें।
9. किसी धार्मिक स्थान पे एक बेल का पौधा लगाएं।
10. प्रत्येक मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं और गुरुवार को केला खिलाएं।
11. श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें।
Also read: गुरुवार के दिन क्यों नहीं धोने चाहिए महिलाओं को बाल, पति और संतान की उम्र से है इसका नाता


