Loading...
loading

हनुमान जयंती 2018 : 30 साल बाद बना शनि का ये अनोखा योग

  • Home
  • Blog
  • हनुमान जयंती 2018 : 30 साल बाद बना शनि का ये अनोखा योग

हनुमान जयंती 2018 : 30 साल बाद बना शनि का ये अनोखा योग

चैत्र माह की पूर्णिमा को ही हनुमान जी का जन्म होने के कारण इसी दिन श्री हनुमान जयंती मनाते हैं। वहीं, महावीर हनुमान को महाकाल शिव का 11वां रुद्रावतार माना गया है।

hanuman jayanti ke upay date time puja vidhi niyam

भगवान हनुमान |तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली.  31 मार्च को भक्ति के पर्याय और श्री राम दूत तथा संकटों को पल भर में दूर करने वाले श्रो हनुमान जी की जयंती है।  माना जाता है कि श्री हनुमान ही मातंग ऋषी के शिष्य थे। सूर्य देव और नारद जी से भी इन्होनें कई गूढ़ विद्याएं सीखीं। चैत्र माह की पूर्णिमा को ही हनुमान जी का जन्म होने के कारण इसी दिन श्री हनुमान जयंती मनाते हैं। वहीं, महावीर हनुमान को महाकाल शिव का 11वां रुद्रावतार माना गया है।

इस साल हनुमान जयंती के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके स्वामी सूर्य नारायण हैं। 18 मार्च से हिंदू नववर्ष का आरंभ हुआ है, जिसके राजा सूर्य और मंत्री उनके पुत्र शनि हैं। 2018 में शनिवार के दिन हनुमान जयंती आने से इसके प्रभाव में वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में शनि धनु राशि में और मंगल मकर राशि में वास कर रहे हैं। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शनि-मंगल का ये योग 30 वर्ष उपरांत बना है। इस योग में किए गए उपाय शीघ्र अपना प्रभाव दिखाते हैं और जातक को अक्षय पुण्य प्राप्त होते हैं।

Shani Dev

Read: हनुमान जयंती 2018 : ये है मुहूर्त, पूजा में भूलकर भी ना करें ये गलतियां

इन मंत्रों का करें जाप 
भय नाश करने के लिए हनुमान मंत्र है-  ॐ हं हनुमते नम:।। वहीं, सर्व बाधाओं से मुक्ति हेतु! द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र है- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।। वहीं, मनोकामना पूर्ण करवाने के लिए मंत्र है- महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।। शत्रुओं और रोगों पर विजय पाने के लिए- ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।। संकट दूर करने का हनुमान मंत्र : ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।

hanuman jayanti

Also Read : हनुमान जी के थे 5 भाई, ये है उनका पूरा पर‍िवार

क्‍या है हनुमान जयंती 2018 का मुहूर्त 
ज्‍योतिष के जानकार सुजीत महाराज बताते हैं क‍ि हनुमान जयंती 30 मार्च को सायंकाल 07:35 से 31 को शाम 06:06 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि 31 को होने के कारण पूर्णिमा 31 को ही मनाई जाएगी और उसी दिन पूरी रात्रि और पूरा दिन श्री हनुमान जयंती मनाई जाती है। 31की रात्रि को पूजा का विशेष फल है क्योंकि चैत्र पूर्णिमा की रात्रि में ही हनुमान जयंती मनाने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent