Loading...
loading

नवरात्र‍ि में क्‍यों होता है कन्‍या पूजन

  • Home
  • Blog
  • नवरात्र‍ि में क्‍यों होता है कन्‍या पूजन

नवरात्र‍ि में क्‍यों होता है कन्‍या पूजन

नवरात्रि जब समापन की ओर आती हैं तब कन्‍या पूजन किया जाता है। अष्‍टमी या फ‍िर नवमी पर होने वाले इस पूजन के बारे में जानें ये खास बातें…

Navratri kanya ashtami pujan kanjak vidhi Chaitra Shardiya navratri kaise karte hain kanya pujan

मान्‍यता है कन्‍या पूजन के बिना नवरात्रि पूजा के फल की प्राप्‍ति नहीं होती |तस्वीर साभार: BCCL

नई द‍िल्‍ली : नवरात्र‍ि के नौ द‍िन जहां मां के अलग-अलग स्‍वरूपों की पूजा की जाती है, वहीं इनके समापन पर कन्‍या पूजन करने की परंपरा है। इसका एक प्रचलित नाम कंजक भी है और इसे अष्‍टमी या फ‍िर नवमी पर किया जाता है। इस द‍िन छोटी बच्‍च‍ियों को देवी का रूप मान कर पूजा जाता है। साथ ही इनके चरण छूकर आशीर्वाद ल‍िया जाता है। माना जाता है क‍ि उनका आशीर्वाद मां की कृपा लेकर आता है। इसलिए जो लोग नवरात्र में व्रत नहीं भी रखते, वे भी कन्‍या पूजन जरूर करते हैं।

कन्‍या पूजन के साथ ही जरूरी है कि इसे पूरी व‍िध‍ि से किया जाए और इसके ल‍िए बनाए गए न‍ियमों का ध्‍यान रखा जाए। ऐसा न करने पर मां रुष्‍ट हो सकती हैं। कन्‍या पूजन की शुरुआत कन्‍याओं के चरण धोने से होती है। इसके बाद उनको भोजन भी पूरी श्रद्धा से कराना चाहिए। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी झुककर लेना चाहिए। सत्य और समर्पण भाव से उनको माता ही मानकर उनके आशीर्वाद को स्वीकार करने की परंपरा चली आ रही है।

 

 

Read: Navratri 2018 : ये हैं मां दुर्गा के 32 नाम, बना देंगे सभी बिगड़े काम

जानें Navratri में Kanya Pujan की सही व‍िधि
सुजीत महाराज कहते हैं कि कन्‍या पूजन के बिना नवरात्रि पूजा के फल की प्राप्‍ति नहीं होती है। नवरात्र शक्ति उपासना का पर्व है।देवी पूजा के साथ साथ प्रतीक रूप में कन्या को देवी मानके उनके चरणों का पूजन करने से माता शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कंजक में 9 कन्‍याओं को जरूर बैठाएं।

  • सर्वप्रथम कन्याओं का चरण फूल की थाली में जल में डालकर उसको धोएं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से पापों का शमन होता है।
  • फिर उनको तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध बैठाएं। हाथ में रक्षासूत्र बांधें और उनके चरणों में पुष्प अर्पित करें।
  • इसके पश्चात नई थाली (इसलिए कंजक में अक्‍सर थाली या टिफ‍िन द‍िया जाता है) में कन्‍याओं को पूड़ी, हलवा, चना इत्यादि भोजन श्रद्धा पूर्वक परोसें। फिर मिष्ठान और प्रसाद देकर कुछ द्रव्य और वस्त्र का दान करें।
  • जब कन्‍याएं भोजन कर लें तो उन्‍हें शक्तिस्वरूपा देवी मानकर पुनः उनकी आरती करें और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Also Read : Navratri में मर्दों को नहीं बनानी चाहिए दाढ़ी, इन कामों से भी होती हैं मां नाराज

Also Read : जानें नवरात्र‍ि के दौरान क्‍यों होती है श्रीराम की भी पूजा

नवरात्र में जलाएं अखंड ज्‍योति 
नवरात्रों में नौ दिनों तक देवी माता जी का विशेष श्रृंगार करना चाहिए। चोला, फूलों की माला, हार और नए कपड़ों से माता जी का श्रृंगार किया जाता है। वहीं नवरात्र में देशी गाय के घी से अखंड ज्योति जलाना मां भगवती को बहुत प्रसन्न करने वाला कार्य होता है। लेकिन अगर गाय का घी नहीं है तो अन्य घी से माता की अखंड ज्योति पूजा स्थान पर जरूर जलानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Archives

Categories

Tags

15 जनवरी को मकर संक्रांति Astro Facebook कुछ कार्य बहुत अच्छा भी कर देता है Meditation moon-eclipse Numerology Spiritual significance of Shravan month-- sujeet jee maharaj on india voice tv Tarot Vedicastrology Virgo Zodiac अग्रज श्री जितेंद्र त्रिपाठी सर को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं अयोध्या महोत्सव में आध्यात्मिक लेखन के लिए सम्मान आत्म आनंदित रहने में ही सुख इन राश‍ियों के ल‍िए ला रहा है कष्‍ट उपच्छाया चन्द्रग्रहण कलश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त।मेरे लिखे पूरे लेख को पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में कार्तिक पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।आज मेरे लिखे वक्तव्य को पढ़ सकते हैं दैनिक जागरण में। कार्त‍िक पूर्ण‍िमा पर साल का आख‍िरी चंद्र ग्रहण काशी के विद्वान अनुज ज्योतिषियों व तांत्रिकों के साथ खग्रास चन्द्र ग्रहण दिनांक 08 नवम्बर को--सुजीत जी महाराज- गाय हमारी माता है चन्द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव व दान-- चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरम्भ होगा जन्मकुंडली डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत तथा अशेष शुभकामनाएं तीज 2 सितंबर को ही मनाना उचित रहेगा तुम हकीकत दीपावली 24 अक्टूबर पूजा का शुभ मुहूर्त-- धनतेरस पर राशि अनुरूप करें खरीदारी। पायनियर में मकर संक्रांति में उदया तिथि ली जाती है मार्कण्डेय धाम में पंडित प्रेम गिरी जी का साधना और विश्राम कक्ष मेरा लेख पढ़ें राष्ट्रीय सहारा में। रहीस मीडिया का सलाहकर बनाने के लिए बहुत बधाई लोगों की प्रगति देखकर बहुत प्रसन्नता वट वृक्ष की पूजा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि पूजा नहीं कर पाएंगे।लगेगा पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को पुस्तक भेंट करते हुए।साथ में गुरुदेव डॉक्टर हरिद्वार शुक्ल जी सुजीत जी महाराज हरिशयनी एकादशी को व्रत होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं

Download The App Now!

Google Play App Store

recent