धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं।त्रयोदशी 22 अक्टूबर शनिवार को सायंकाल 04 बजकर 14 मिनट पर लग रही है तथा 23 अक्टूबर दिन रविवार को सायंकाल 04 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।इस बीच आप पूजा पाठ व खरीददारी कर सकते हैं।23 अक्टूबर को उदया तिथि होने के कारण प्रातःकाल से सायंकाल 04:44 तक शुभ मुहूर्त विशेषकर अभिजीत मुहूर्त में पूजा करें व 04:44 सायंकाल तक सामान खरीदें।22 अक्टूबर को सायंकाल 04:14 के बाद ही शुभ मुहूर्त में पूजा करें।22 को सायंकाल 07:02 से 08:16 तक पूजा का बहुत ही सुंदर समय है।प्रदोष काल,अभिजीत मुहूर्त का ध्यान रखते हुए पूजन करें तो बेहतर होगा।23 को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:43 से 12:28 बजे तक है।
सुजीत जी महाराज


