ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार मेष तथा वृश्चिक राशि के जातकों को रियल स्टेट में इन्वेस्ट करना चाहिए।वृष तथा मिथुन के लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।तुला तथा कुम्भ के लोग सफल रहेंगे।मकर के लोग उन्नति करेंगे यद्यपि वह शनि की साढ़े साती से प्रभावित है।मकर तथा धनु राशि के लोग वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल–
1मेष- व्यापार में लाभ हो सकता है।आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे।किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय हो सकता है।यात्रा की योजना बनेगी।विवादों से बचने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।हेल्थ से परेशानी हो सकती है।लाल रंग शुभ है। श्री हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
2वृष- धन का आगमन हो सकता है।आई टी और मीडिया के जातक प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे ।व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है।हरा रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट संभव है।
3मिथुन- किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
4कर्क- व्यवसायी सफल रहेंगे।व्यस्त रहेंगे।आई टी और बैंकिंग के लोगों का आज का दिन सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।दिल की बात जुबां पे लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।सफेद रंग शुभ है।
5सिंह– शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लाल रंग शुभ है।बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
6कन्या- शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। जाँब में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और आईटी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मीडिया और आई टी फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।नारंगी तथा हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी।गाय को केला खिलाएं।
7तुला-कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे।लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। हरा तथा नीला रंग समृद्धि कारक है।
8वृश्चिक -छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।प्रशासन तथा राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे।परिवार संग घूमने और बाहर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे।लव लाइफ सुखद रहेगा।दाम्पत्य जीवन आनन्द मय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है।
9धनु- धन का आगमन होगा।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।बी टेक और एम बी ए फील्ड के छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातक अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे।प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी।विष्णु जी का ध्यान करते रहें। 10मकर –कार्यों में सफलता मिलेगी। आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे।क्रोध से बचने का समय है।जॉब के लोगों को आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला तथा सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
11कुंभ – धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी।आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे।छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे।जीवन साथी का आपके प्रत्येक कार्यों में सहयोग आपके दाम्पत्य जीवन को आनंद देंगी।नीला और हरा आपका शुभ रंग है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
12मीन – राजनीतिज्ञों के लिए यह वीक बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और बैंकिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे।प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।अपने लव पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।नारंगी रंग शुभ है।
सुजीत जी महाराज
ReplyReply to allForward
|